Pradesh Samwad
खेल

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता,
28 अप्रैल से 01 मई तक मंडला में आयोजित

मध्य प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अप्रैल से 01 मई तक मंडला में आयोजित किया जा रहा है इस प्रतियोगिता में भोपाल कारपोरेशन टीम भाग लेगी दिनांक 27 अप्रैल को भोपाल से दिन में 04:00 बजे रवाना हुई। इस अवसर पर भोपाल कारपोरेशन टीम को महाराणा प्रताप कालेज के चेयरमैन श्री नरेंद्र भाटी जी द्वारा किट वितरण की गई इस अवसर पर जो महानुभाव उपस्थित थे प्रताप ढाबा संचालक श्री नरेश ठाकुर जी पृथ्वीराज जी सिंह बघेल कबड्डी कोच भोपाल कारपोरेशन के सचिव मनीष बाजपाई एवं क्रीड़ा भारती महिला विंग की सह मंत्री मालती मिश्रा एवं द्रोपति स्कूल की संचालिका उपस्थित रहे, क्रीड़ा भारती के अन्य सदस्य डॉ. बी एस भदोरिया जी, राजु खनाडे जी, दीपक गौर जी, जय सिंह उपस्थित रहे सभी के द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामना दी।। टीम इस प्रकार है:-आकाश सोलंकी (कप्तान), अभिषेक,विमल, अनुज, मनीष, युवराज, धनंजय,विपुल, बंटी, धीरज, आशीष, अनुराग जाट कोच:-सचिन कुमार सिंह, प्रबंधक:-अमन कुमार।

Related posts

एशेज के 139 साल के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा

Pradesh Samwad Team

मप्र शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते चार पदक खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई

Pradesh Samwad Team

चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाया खिताबी चौका, फाइनल में कोलकाता को 27 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment