Pradesh Samwad
खेल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग में भाग ले रहे

भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग (फ्री स्टाइल/ ग्रीको रोमन) चैंपियनशिप पुरुष वर्ग में भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी हरियाणा में 10 मार्च तक आयोजित की जा रही है। आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं में फ्री स्टाइल में विश्वविद्यालय के बीपीएड के द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक सैनी, रघुनाथ सिंह, महेंद्र सिंह भाग ले रहे हैं। वही ग्रीको रोमन में मनोहर सिंह और खानु सिंह भाग ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ ब्रहम प्रकाश पेठिया, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ विजय सिंह और स्पोर्ट ऑफिसर सतीश अहिरवार ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Related posts

धोनी-विराट-रोहित जैसे दिग्ग्जों को किया आउट, अब टीम इंडिया से जुड़े IPL स्टार आवेश खान

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 का आज से आगाज उदघाटन मुकाबला मीडिया इलेवन और ऑफिसर्स इलेवन के मध्य

Pradesh Samwad Team

अंतर जिला बार क्रिकेट प्रतियोगिता भाेपाल रेड और भोपाल यलो की अासान जीत सेमीफाइनल में होंगी आमने सामने दूसरे सेमीफाइनल में हाइकोर्ट जबलपुर और देवास बार एसोसिएशन आमने सामने भोपाल यलो, भोपाल रेड, हाइकोर्ट जबलपुर व देवास बार ने जीते अपने अपने मुकाबले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment