25.9 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

रक्षा मंत्रालय ने बढ़ाई फैमिली पेंशन की सीमा, अब मिला करेंगे 2.5 लाख रुपये!


रक्षा मंत्रालय ने बच्चों की दी जाने वाली फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों ही रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं उन्हें इसका फायदा मिलेगा। सरकारी सेवा में लगे उच्चतम पेंशन भुगतान को संशोधित कर के इसे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति महीना कर दिया गया है।
दिवाली से पहले रक्षा मंत्रालय ने फैमिली पेशन से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। मंत्रालय ने बच्चों की दी जाने वाली फैमिली पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ा दिया है। जिन बच्चों के माता-पिता दोनों ही रक्षा मंत्रालय में काम करते हैं उन्हें इसका फायदा मिलेगा। यह जरूरी है कि माता-पिता दोनों को ही सातवें वेतन आयोग के दायरे में आते हों और साथ ही दोनों के ही नॉमिनी में बच्चे का नाम शामिल हो।
कितनी बढ़ी पेंशन की रकम? : रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी सेवा में लगे उच्चतम पेंशन भुगतान को संशोधित किया गया है। इसे बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति महीना कर दिया गया है। इसका मतलब है कि पेंशनर्स के परिवारों को 2.5 लाख रुपये तक की अधिकतम पेंशन मिल सकेगी, जिसमें पेंशन के सभी सोर्स शामिल होंगे। यह संशोधन 1 जनवरी 2016 से लागू माना जाएगा।
क्या कहा है रक्षा मंत्रालय ने? : रक्षा मंत्रालय के अनुसार पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने माता-पिता दोनों के संबंध में एक बच्चे या बच्चों को देय दो पारिवारिक पेंशन की अधिकतम सीमा को संशोधित कर 1.25 लाख रुपये प्रति माह (2.5 लाख रुपये सामान्य पारिवारिक पेंशन का 50 प्रतिशत बढ़ी हुई दर पर) और 75,000 रुपये प्रति माह (2.5 लाख रुपये सामान्य परिवार पेंशन का 30 प्रतिशत) कर दिया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2016 से प्रभावी माना जाएगा।”

Related posts

चीन लैब में बना रहा ‘महामानवों’ की सेना, स्पेस से लेकर समुद्र की गहराई तक पहुंचेगा ‘सुपर सोल्जर’

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत से दुर्घटनावश चली मिसाइल का पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरना एक गंभीर मामला है,

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment