Pradesh Samwad
ज़रा हटके

यूनान के जलक्षेत्र में जहाज जब्त करने को लेकर ईरान ने जताया विरोध

ईरान ने यूनानी अधिकारियों द्वारा पिछले माह अमेरिका के कथित दबाव में जब्त किए गए अपने जहाज को छोड़ने की मांग की है। यह जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को दी। विदेश मंत्रालय ने इस घटना पर अपना राजनयिक विरोध दर्ज कराने के लिए स्विट्जरलैंड के दूत को बुलाया है। स्विट्जरलैंड का दूत तेहरान में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि इसका (अमेरिका का) यहां कोई दूतावास नहीं है।
समाचार एजेंसी इरना ने खबर दी है कि ईरान ने अपने जहाज को जब्त करने की गतिविधि को अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून एवं अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन करार दिया है। उधर यूनानी मीडिया ने जब्त किये गये ईरानी जहाज को कच्चे तेल का टैंकर करार देते हुए कहा है कि यह टैंकर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन करके तेल ले जा रहा था। ईरान ने बुधवार को इस मामले में यूनान के उपराजदूत को तलब किया था।
यह घटना अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के बीच घटित हुई है। ईरान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं, क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2018 में ईरान के 2015 के परमाणु समझौते से अमेरिका को अलग कर लिया था।

Related posts

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

महिला के बेड पर स्पेस से आ गिरी चट्टान, बाल-बाल बची जान

Pradesh Samwad Team

प्लेन में ही करवाने लगी बिल्ली को ब्रेस्टफीड, सबने रोका पर महिला ने एक ना सुनी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment