31 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

यूएस ओपन में तूफानी सर्विस की मल्लिका बनी एलिसिया पार्क्स


अमेरिका की 20 वर्षीय एलिसिया पार्क्स भले ही पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पायी लेकिन अपनी तूफानी सर्विस के कारण वह यूएस ओपन की रिकार्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा गई। पार्क्स ने फ्लाशिंग मीडोज के कोर्ट नंबर 13 पर ओल्गा डानिलोविच के खिलाफ पहले दौर के मैच के दौरान 129 मील प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस की। इस तरह से उन्होंने सबसे तेज सर्विस करने के वीनस विलियम्स के 14 साल पहले बनाए गए रिकार्ड की बराबरी की।
डानिलोविच ने यह मैच 6-3, 7-5 से जीता। अटलांटा की रहने वाली और छह फुट एक इंच लंबी पार्क्स के करियर का किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में यह पहला मैच था। वीनस ने 2007 में यूएस ओपन के पहले दौर के मैच के दौरान सबसे तेज सर्विस का रिकार्ड बनाया था। वह यहां दो बार चैंपियन रह चुकी हैं लेकिन पांव की चोट के कारण इस बार हिस्सा नहीं ले रही हैं।

Related posts

टी20 विश्व कप 2021 जीतने वाली टीम को मिलेगा इतने मिलियन डॉलर का नकद पुरस्कार

Pradesh Samwad Team

एल.एन.सी.टी. यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय सेमीनार का आयोजन

Pradesh Samwad Team

वांडरर्स में क्यों हारी टीम इंडिया, कप्तान केएल राहुल ने बताई वजह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment