Pradesh Samwad
खेल

मोहम्मद शमी ने खेली गजब पारी, इन 10 दिग्गज प्लेयरों से भी निकल गए आगे


भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने लॉर्ड्स के मैदान पर बल्ला थामकर इतिहास बना डाला। नौवें नंबर पर खेलने के लिए मैदान पर आए शमी ने इंगलैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई की और अपना अर्धशतक पूरा किया। खास बात यह रही कि लॉर्ड्स के इस मैदान पर कई दिग्गज क्रिकेटर कभी अर्धशतक भी नहीं लगा पाए थे। शमी ने न सिर्फ अर्धशतक लगाया साथ ही आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया। पेश है शमी द्वारा बनाए गए कुछ रिकॉर्ड्स-
लॉर्ड्स के मैदान पर सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस, डैमियनफ्लेमिंग, महेला जयवर्धने, जस्टिन लैंगर, शेन वाटसन, हफ़ीज, चेतेश्वर पुजारा, संजय मांजेरेकर, ब्रेसनन, सैमी, पॉल स्टर्लिंग, लांस क्लूसनर, शॉन पोलक, अश्विन और नवजोत सिद्धू भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
लॉर्ड्स में नंबर 9 भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वोच्च टेस्ट स्कोर
56* मोहम्मद शमी
52 – भुवनेश्वर कुमार
51 – अमर सिंह
42 – जी रामचंद
लॉर्ड्स टेस्ट में कुछ खिलाडिय़ों का सर्वोच्च स्कोर
56* : मोहम्मद शमी
52 : भुवनेश्वर कुमार
45 : चेतेश्वर पुजारा
42 : विराट कोहली
37 : सचिन तेंदुलकर
37 : रिषभ पंत
33 : रविचंद्रन अश्विन

Related posts

एवीजीसी एक्सआर एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश का विधिवत गठन ‌

Pradesh Samwad Team

ग्वालियर संभाग : स्वर्गीय राम सिंह धाकरे फ्रेंडशिप सीरीज राजस्थान ने माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स अकादमी को 3 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : वी क्रिकेट अकादमी ने मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment