Pradesh Samwad
खेल

मुकाबले में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को 3 विकेट से हराया

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक मुकाबले में मयंक सीनियर्स ने आई पी सी सीनियर्स को 3 रन से हराया एक अन्य रोमांचक मुकाबले में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को 3 विकेट से हराया स्पोर्ट्स क्लब ऑफ भोपाल और भोपाल क्रिकेट अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए । आज के मैच में एम सी सी ए सीनियर्स और आई पी सी सीनियर्स के मध्य खेला गया। एम सी सी ए सीनियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया । एम सी सी ए सीनियर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। जिसमें सुमित तनेजा ने 34, ब्रजेश तोमर ने 21 और अतुल खरे ने 16 रनों का योगदान दिया। आई पी सी सीनियर की तरफ़ से मुक्तदीर उल्ला ने 3, जे पी यादव ने 2 और चेतन और अरशद ने 1 1 विकेट लिये। जवाबी पारी खेलने उतरी आई पी सी सीनियर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 111रन ही बना सकी। आई पी सी की तरफ से नावेद ने 41 और फिरदौस ने 29 रनों की पारी खेली। एम सी सी ए सीनियर्स की तरफ से अतुल खरे और जामरान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 2 विकेट और सनी और सूरज ने 1 1 विकेट लिए। आज के मैच में मेन ऑफ द मैच अतुल खरे और जावेद अख्तर को संयुक्त रूप से दिया गया। एक अन्य रोमांचक मैच में भोपाल पुलिस ने मीडिया मास्टर्स को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया मास्टर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी । मीडिया मास्टर्स की तरफ से संजय शर्मा ने 27, प्रभात शुक्ला ने 23, रोहिताश्व ने 21 और विवेक साध्य ने 20 रन बनाए। भोपाल पुलिस की तरफ से फ़िरोज़ और शिवमंगल ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी भोपाल पुलिस की शुरुआत शानदार रही। शिवमंगल ने 47 , फ़िरोज़ ने 37 और राधे ने नाबाद 14 रन बनाए और यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। मीडिया मास्टर्स के रामेश्वर भार्गव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट और दीपक वाजपेयी ने 2 विकेट लिए। आज के मैच में मेन ऑफ द मैच संयुक्त रूप से फ़िरोज़ और रामेश्वर भार्गव रहे।

Related posts

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप का नया बॉस, 6 साल में न्यूजीलैंड ने गंवाया तीसरा फाइनल

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment