25.2 C
Madhya Pradesh
October 9, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

मुंह पर कालिख, बांधकर पीटे जा रहे लोग, महिलाओं के पोस्टर्स फाड़े… तालिबानी जुल्म की इंतिहा


20 सालों के बाद एक बार फिर काबुल पर तालिबान का कब्जा हो गया है। सत्ता हाथ में आते ही तालिबानियों ने जुल्म की इंतिहा कर दी है। लोग तालिबान के डर से जान जोखिम में डालकर अफगानिस्तान से भाग रहे हैं। कुछ ऐसे हैं जो तालिबानी हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की कोशिश कर रहे हैं तो उनके साथ और ज्यादती हो रही है। उनको सरेराह बांधकर पीटा जा रहा है। तालिबान के जुल्म का आलम ऐसा है कि बड़े तो बड़े, बच्चे भी अपनी जान पर खेलकर कंटीली दीवारों को फांद जा रहे हैं।
सड़कों पर हो रही अंधाधुंध फायरिंग : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल की सड़कों पर तालिबानी लड़ाकों ने अपनी दहशतगर्दी जारी रखी। एयरपोर्ट से लगी दीवारों पर चढ़ रहे लोगों पर फायरिंग की गई। कई जगह डर का माहौल छाया रहा।
बच्चे फांद रहे कटीली दीवारें : काबुल एयरपोर्ट के बाहर वाली दीवार पर एक छोटी बच्ची बचने के लिए जा चढ़ी। वहां मौजूद अमेरिकी सैनिकों ने बच्ची को एयरपोर्ट के अंदर ले लिया। कई लोगों को इसी तरह अपनी जान बचानी पड़ रही है।
विरोध करने वाले बांधकर पीटे जा रहे : तालिबान का विरोध करने वाले लोगों के साथ लड़ाके बदसलूकी कर रहे हैं। उन्हें पीटा जा रहा है और सरेआम मुंह पर कालिख पोती जा रही है। एक चोर के मुंह में तो सबके सामने जूता ठूंस दिया गया।
महिलाओं के पोस्टर्स पर कालिख पोत दी गई : तालिबान ने महिलाओं की तस्वीर वाले पोस्टर्स को या तो फाड़ दिया है या उन पर कालिख पोत डाली है। तालिबान ने कहा था कि महिलाओं को अधिकार मिलेंगे, लेकिन यह इस्लामिक कानून के मुताबिक होगा।

Related posts

मेट्रो प्रोजेक्ट में अड़चन बन रही थी दुकानें, अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई

Pradesh Samwad Team

तुर्की की अब खैर नहीं, ग्रीस को मिला तबाही मचाने वाला राफेल जेट, ‘शस्‍त्रपूजा’ से जोरदार स्‍वागत

Pradesh Samwad Team

संयुक्त राष्ट्र तक जा पहुंची इमरान खान की पार्टी, सत्ता गई तो सच में पाकिस्तान को बर्बाद करने पर तुल गए पूर्व पीएम!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment