29.4 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मानव चोपड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट लारेंस की रोहतक रोड़ जीमखाना पर शानदार जीत

स्पोर्टस एज
गाजियाबाद। 24वें मानव चोपड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सेंट लारेंस क्रिकेट एकेडमी ने रोहतक रोड़ जीमखाना पर 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। रोहतक रोड़ जीमखाना टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 ओवर में 143 रनों पर सिमट गई। रूषल सैनी ने 37, काव्य भाटिया ने 27 व दक्ष ड्राल ने 25 रनों की पारी खेली। हरिओम कश्यप ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए। ब्रायन झा व विजय कुमार ने 2-2 विकेट लिए।
जीत के लिए 143 रनों का लक्ष्य सेंट लारेंस क्रिकेट एकेडमी ने 30.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आर्यन शर्मा ने शानदार नाबाद 76 रनों की पारी खेली। विनायक ने 25 रनों की नाबाद पारी खेली। रूषल सैनी ने 13 रन देकर 2 व दीपांशु गुलिया ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। आर्यन शर्मा को शानदार बल्लेबाजी के लिए स्पोटर्स सन मैन आफ द मैच दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर:
रोहतक रोड़ जीमखाना: 10/143 ओवर 39, रूषल सैनी 37, काव्य भाटिया 27, दक्ष ड्राल 25, हरिओम कश्यप 4/21, ब्रायन झा 2/23, विजय कुमार 2/27
सेंट लारेंस क्रिकेट एकेडमी: 5/144 ओवर 30.3, आर्यन शर्मा नाबाद 76, विनायक नाबाद 25, रूषल सैनी 2/13, दीपांशु गुलिया 2/30

Related posts

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022
म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी और आर्मी ग्रीन के मध्य मुकाबला 1-1 से बराबर रहा } आर्मी इलेवन ने सेन्ट्रल सेक्रेटिएट को 3-2 से हराया } इंडियन रेल्वें ने मध्य प्रदेश हॉकी को 14-0 से परास्त किया

Pradesh Samwad Team

उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को संभाला

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता, सेंट माइकल क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment