30 C
Madhya Pradesh
April 30, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगवा डाक्टरों की मदद बिना पैदा किया बच्चा, रखा अनोखा नाम !


चिकित्सा जगत का अब नया हैरान करने वाले मामला सामने आया है। ब्रिटेन एक महिला ने अनोखे तरीके से बच्चे को जन्म दिया है। हैरान करने वाली बता यह है कि महिला ने ऑनलाइन स्पर्म मंगाया था। अब बच्चा पैदा होने के बाद महिला ने इसका नाम ई-बेबी एडेन (Eden) रख दिया है। मामला ब्रिटेन के ननथॉर्प का है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ‘डेली स्टार’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की रहने वाली 33 साल की स्टेफनी नामक महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला और उसके पति को पहले से ही एक बेटा है।
महिला दूसरे बच्चे को भी जन्म देना चाहती थी। इसके लिए उसने तरकीब निकाली क्योंकि वह अपने पति से अलग हो चुकी थी। महिला किसी और रिलेशन में भी नहीं पड़ना चाहती थी। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पास इतने पैसे नहीं थे कि वो किसी अस्पताल से IVF करवाए क्योंकि इसके लिए उसे काफी पैसे खर्च करने पड़ते। महिला ने सबसे पहले तमाम जानकारी इकठ्ठा की और अपने कुछ दोस्तों को भी इस बारे में बताया। आखिरकार स्टेफनी ने तरीका ढूंढ निकाला, उसने एक बेबी ऐप के जरिए स्पर्म ऑर्डर किया। इसके साथ ही उसने एक इनसेमिनेशन किट भी मंगवाया।
जब तक यह दोनों चीजें उसके पास पहुंचती, तब तक महिला ने यूट्यूब और अन्य जगहों से यह जानकारी प्राप्त कर ली कि इसका उपयोग कैसे करते हैं। स्पर्म बुक करने के बाद स्पर्म डोनर खुद उनके घर तक आया और उन्हें स्पर्म दे गया था। इसके बाद महिला ने इनसेमिनेशन किट की मदद से उस स्पर्म का यूज किया। फिर महिला ने पहली ही कोशिश में बेबी को कंसीव कर लिया, इसके बाद महिला को बेटी पैदा हुई।
महिला का कहना है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं है और यह एक प्रकार से ‘ऑनलाइल बेबी’ है। महिला ने कहा कि अगर उसके पास इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का एक्सेस नहीं होता तो वो इस तरह से मां कभी नहीं बन पातीं। आश्चर्य की बात यह है कि महिला को अस्पताल में भी नहीं एडमिट होना पड़ा। फिलहाल महिला काफी खुश है। महिला ने यह भी कहा कि यह अच्छी बात रही कि उसे अपनी पसंद का स्पर्म डोनर मिल गया था।

Related posts

जब 11 बाघों के सामने कूद गया बंदा, खतरनाक वीडियो हुआ वायरल

Pradesh Samwad Team

प्यार की तलाश में 66 साल के बुजुर्ग ने वो काम कर दिया जो नौजवान भी नहीं करते

Pradesh Samwad Team

600 किलो का बैल स्विमिंग पुल में गिरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment