Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

महिलाओं के लिए तालिबान ने बनाए ये 10 नियम, टाइट कपड़े से लेकर सैंडिल, नेल पेंट लगाना बैन

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही नया शासन लागू हो गया है। तालिबान राज में महिलाओं के लिए ऐसे नियम-कानून बनाए गए है जिससे अब महिलाओं की जिंदगी इन कानूनों की जंजीरों में जकड़ी रहेंगी। शरिया कानून के मुताबिक महिलाओं के तमाम अधिकार छीन लिए जाते हैं। साल 2001 में जब अफगानिस्तान में तालिबान का राज था तब भी महिलाओं ने बहुत कुछ बर्दाश्त किया था और अब फिर से अफगानिस्तान में वहीं इतिहास दोहराया जा रहा है।
रोज़मर्रा की ज़िंदगी में महिलाओं और लड़कियों को उन्हीं नियमों के मुताबिक रहना होगा जो तालिबान ने बनाए है नहीं तो उनकी जान का खतरा है। आईए जानते हैं तालिबान के वो 10 नियम जो महिलाओं के लिए किए गए है तैयार-
तालिबान के ये है 10 भयानक नियम

  1. अब महिलाएं नेल पेंट नहीं लगा सकती न वह अपनी मर्जी से शादी कर सकेंगी।
  2. महिलाओं को घर के बाहर निकलने पर बुर्का पहनना अनिवार्य होगा।
  3. महिलाएं अब हाई हील्स नहीं पहन सकती, ऐसा इसलिए ताकि महिलाओं के आने की आहट पुरूषों को न सुनाई दे।
  4. पब्लिक स्पाॅट पर महिला की आवाज़ सुनाई नहीं देनी चाहिए।
  5. घरों में खिड़कियां पेंट होनी चाहिए, ताकि घर के अंदर की महिलाएं दिखाई न दें।
  6. महिलाएं फोटो नहीं खिंचवा सकती और न ही उनकी तस्वीरें अखबारों, किताबों और घर में लगी होनी चाहिए।
  7. हर जगह से महिला शब्द को हटा दिया जाए।
  8. महिलाएं घर की बालकनी या खिड़की पर खड़ी नहीं हो सकती।
  9. महिलाएं किसी भी पब्लिक स्पाॅट पर अकेली नहीं जा सकती।
  10. बिना करीबी रिश्तेदार के बगैर महिलाएं सड़कों पर नहीं निकल सकती।
    नियम-कानून को तोड़ने पर मिलेगी यह खौफनाक सज़ा : अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होते ही वहां के स्थानीय लोग अपना मुल्क छोड़ अन्य देशों में शरण लेने के लिए भाग रहे हैं ऐसा इसलिए क्योंकि तालिबान के नए नियम-कानूनों का पालन करने पर जो उन्हें सजा दी जाएगी वह केवल मौत की सजा है, जिसे के डर की वजह से वहां के लोग बहुत सहमे और डरे हुए हैं।
    बतां दें कि तालिबान अपनी खौफनाक सज़ाओं के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। महिलाओं के लिए बनाए गए नियम कायदों का अगर कोई उलंघन करता है तो उसे क्रूर सज़ा का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि तालिबान राज के दौरान वहां महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर बेइज्ज़त कर पीट-पीटकर मार दिया जाता था।
    अवैध संबंध बनाने पर भी महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर मौत के घाट उतार दिया जाता है। इतना ही नहीं अगर किसी ने टाइट कपड़े भी पहनने है तो भी यही सज़ा दी जाती है। कोई लड़की अगर अरेंज मैरिज से भागने की कोशिश करती है तो उसकी नाक और कान काट दिए जाते है, अगर महिलाएं नेल पेंट कर लें तो उनकी उंगलियां काट दी जाती हैं।

Related posts

अगर पति से बढ़ रहा मनमुटाव, तो 4 तरीकों से करें हैंडल

Pradesh Samwad Team

आप भी उलझे बालों से रहते हैं परेशान तो इन आसान ट्रिक से बनाएं Hair Spray

Pradesh Samwad Team

शादी वाले दिन इन 4 बातों को भूलकर भी न करें इग्नोर, वरना पड़ेगा भारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment