Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

मप्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और लोगों से मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे मानदंडों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। चौहान ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ कल (मंगलवार) राज्य में 71,103 परीक्षण किए गए और कोरोना संक्रमण के 28 मामले मिले, जबकि कुछ दिन पहले संक्रमण के मामलों की संख्या सिर्फ छह थी। दमोह और सागर में क्रमश: 15 और सात मामले सामने आये । बुंदेलखंड क्षेत्र में
भोपाल, चार अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और लोगों से मास्क पहनने एवं शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसे मानदंडों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा।
चौहान ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘ कल (मंगलवार) राज्य में 71,103 परीक्षण किए गए और कोरोना संक्रमण के 28 मामले मिले, जबकि कुछ दिन पहले संक्रमण के मामलों की संख्या सिर्फ छह थी। दमोह और सागर में क्रमश: 15 और सात मामले सामने आये । बुंदेलखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का बढ़ता मामला चिंता का विषय हैं।’’
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे अपनी सतर्कता कम न करें और महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आपसे मास्क पहनने और अनिवार्य तौर पर शारीरिक दूरी का पालन करने का आग्रह करता हूं। बहुत सतर्क रहने का समय है। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में मामले बढ़ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए टेस्ट, संक्रमित मरीजों को पृथक करने और माइक्रो निषिद्ध क्षेत्र बनाने जैसे हर संभव कदम उठाएगी।

Related posts

L’expérience mobile qui séduit : comment les sites de jeux allient design fluide et paiement sécurisé cet été

Improve Your Earnings In Internet Casino Sites Casino Box24 . across Australia Try Your Luck

Des thèmes de machines à sous exclusifs : l’évolution du jeu mobile dans l’univers iGaming

Leave a Comment