Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मप्र मंत्रिमंडल ने आदि शंकराचार्य की प्रतिमा आदि के लिए 2141.85 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊँची बहुधातु प्रतिमा सहित उनसे जुड़ी दो अन्य परियोजनाओं के लिए 2141.85 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी।
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें मंत्रिमंडल ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊँची बहु धातु प्रतिमा, शंकर संग्रहालय एवं आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान के लिए 2141.85 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की।’’
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मंत्रिमंडल द्वारा 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, भोपाल परिसर में 50 बिस्तरों का सर्वसुविधायुक्त पुलिस चिकित्सालय बनाये जाने हेतु परियोजना प्रस्ताव पर सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गयी।

Related posts

कानपुर में गरजे AIMIM चीफ औवैसी, बोले- मुसलमानों की स्थिति बैंड बजाने वालों जैसी, जिन्हें पार्टी के बाहर ही रोक दिया जाता है

Pradesh Samwad Team

Planifier votre succès en début d’année – Analyse stratégique des sites de jeux sous licence Malta Gaming Authority et leurs bonus

Guide complet du casino en ligne : tout ce que vous devez savoir en 2026

Leave a Comment