Pradesh Samwad
खेल

मनु भाकर और शिवा नरवाल को मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा का खिताब

मनु भाकर और शिवा नरवाल की हरियाणा की जोड़ी ने रविवार को यहां 20वीं कुमार सुरेंद्र सिंह स्मृति निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का खिताब जीता। मनु और नरवाल की जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में अमनप्रीत सिंह और श्वेता सिंह की ओएनजीसी की जोड़ी को 16-8 से हराया। शनिवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में व्यक्तिगत खिताब जीतने वाली तेलंगाना की ईशा सिंह ने रविवार को दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने कौशिक गोपु के साथ जोड़ी बनाकर सीनियर और जूनियर मिश्रित टीम प्रतियोगिता दोनों में कांस्य पदक जीते। नई दिल्ली की डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में मीना कुमारी ने हरियाणा का दबदबा कायम रखते हुए महिला 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा जीती। मीना ने 620.2 अंक के साथ चंडीगढ़ की माहित संधू को पछाड़ा जिन्होंने 619.9 अंक जुटाए। माहित ने जूनियर वर्ग का खिताब जीता।

Related posts

बॉक्सिंग अकादमी के तीन खिलाड़ियों ने सेमी फायनल में पहुंचकर देश के लिए पदक पक्का किया
खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने दी बधाई

Pradesh Samwad Team

राजस्थान की ‘रॉयल’ जीत

Pradesh Samwad Team

32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप-2022 : म.प्र. के खिलाड़ियों ने अब तक जीते 23 स्वर्ण, 19 रजत और 6 कांस्य सहित 48 पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment