28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले आए


मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पांच नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,92,101 हो गई है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हुई है जिसे मिलकार प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 10,516 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 86 मरीज उपचाराधीन हैं। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,92,101 संक्रमितों में से अब तक 7,81,499 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 623 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 4,01,51,368 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Related posts

L’expérience mobile : la nouvelle frontière sécurisée du jeu en ligne pendant les fêtes

कलेक्टर और कमिश्नर कार्यालय का घेराव कांग्रेस ने किया

Pradesh Samwad Team

ओमीक्रोन संक्रमण : मप्र में एहतियात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू लगाने का फैसला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment