37.3 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,039 नए मामले, एक की मौत

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,039 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,01,326 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 10,537 हो गयी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 6,842 उपचाराधीन मरीज हैं और पिछले 24 घंटों में 234 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 7,83,947 लोग मात दे चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में रविवार को 32,076 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,56,24,700 खुराकें दी जा चुकी हैं।

Related posts

Classique Reporter Parier — Europe de l’Ouest Try Your Luck fr-FR

Dalla Psicologia del Giocatore alle Promo Vincente – Come le Scommesse Esportive stanno Ridefinendo i Bonus dei Live Casino

मध्य प्रदेश के हर जिले में तत्काल एक कोविड देखभाल केन्द्र प्रारंभ कर दिया जाए : चौहान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment