Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश में 82 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है: चौहान


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में अब तक 82 प्रतिशत से अधिक पात्र लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश के 94 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को टीके का पहली खुराक दी जा चुकी है और दावा किया कि अधिकतम टीका लगाने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश अग्रणी है।
चौहान ने एक बयान जारी कर इस उपलब्धि को हासिल करने के लिये जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, संकट प्रबंधन समूहों के सदस्यों, जन-अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले के प्रति आभार व्यक्त किया।
मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि चौहान ने मध्यप्रदेश की जागरुक जनता को हृदय से धन्यवाद दिया है, जिनके सहयोग से टीकाकरण महाअभियानों को प्रदेश में व्यापक सफलता मिली।
चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब तक 5,18,05,926 नागरिकों को टीके की प्रथम खुराक और 4,52,42,372 नागरिकों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा,‘‘ हमारा उद्देश्य दिसम्बर अंत तक प्रदेशवासियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कर प्रदेश को संपूर्ण सुरक्षा चक्र प्रदान करना है।’’
चौहान ने कहा कि बृहस्पतिवार को चलाये गये टीकाकरण महाअभियान में रात नौ बजे तक 14,89,331 नागरिकों को टीके की खुराक दी गई और प्रदेश को मिली इस उपलब्धि में मध्यप्रदेश के जन-भागीदारी मॉडल ने अहम रोल अदा किया है।

Related posts

Come i Tornei Online Stanno Trasformando il Recupero dal Gioco Difficile: Storie di Successo, Bonus e Promozioni

Miten Casino Cleobetra Parantaa Pelaajien Kokemuksia Teknologian Avulla

L’évolution des paris sportifs : comment les bonus ont façonné la gestion de bankroll des casinos modernes

Leave a Comment