28.1 C
Madhya Pradesh
September 8, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय अंडर 16 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर संभागीय अंडर 16 गर्ल्स क्रिकेट प्रतियोगिता में आज पहला मैच इंदौर और जबलपुर के मध्य खेला गया जिसमे इंदौर ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाज़ी करते हुए 45 ओवर में 1 विकेट खोकर 261 रन बनाए इसमें आयशी शुक्ला ने नाबाद 125 रन और तमन्ना चौधरी ने 84 रनों की पारी खेली। जवाबी पारी खेलने उतरी जबलपुर की पूरी टीम 37.5 ओवर में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।आर्या चौधरी ने 44 रन बनाए। इंदौर की तरफ से राशी खंडेलवाल ने 3 और धानी ने 2 विकेट लिए। वही दूसरे सेमीफाइनल में भोपाल और रीवा के मध्य खेला गया जिसमें भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भोपाल की पूरी टीम 38.1 ओवर्कमे 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। वैष्णवी गुप्ता ने 47 रन बनाए। रीवा की तरफ से अर्चिता सिंह ने 4 और प्रिया सिंह ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी रीवा की पूरी टीम 36.3 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी और भोपाल ने यह मैच 27 रन से जीत लिया। रीवा की तरफ से ऋचा सिंह ने 20 रन बनाए। वैष्णवी गुप्ता और श्रेया दीक्षित ने 2 2 विकेट लिए । फाइनल मुकाबला भोपाल और इंदौर के मध्य कल कैप्टेन रूपसिंह स्टेडियम में कल खेला जाएगा।

Related posts

संचालनालय खेल और युवा कल्याण, म.प्र.तात्या टोपे राज्य खेल परिसर, 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग

Pradesh Samwad Team

25वाँ राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2022 में युवाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुति लोकनृत्य में सागर संभाग और लोकगीत में जबलपुर संभाग के युवा प्रथम स्थान पर रहें

Pradesh Samwad Team

सेकंड वूमेंस ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment