Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

भोपाल में डेंगू के 107 मरीज, कोई मौत नहीं


मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में पिछले 24 घंटे में डेंगू के छह नये मरीज पाए गए हैं। इसी के साथ, भोपाल जिले में इस साल अब तक डेंगू के 107 मामले हो गये हैं। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
उन्होंने कहा कि हालांकि, इस साल मच्छर जनित इस बीमारी के कारण भोपाल जिले में किसी की मौत की सूचना नहीं है ।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिलेश दुबे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भोपाल जिले में इस साल एक जनवरी से अब तक डेंगू के 107 मामले आये हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मामले भोपाल शहर में सामने आए।’’
उन्होंने कहा, “शहर के 85 वार्डों में से 10 वार्डों में डेंगू के 85 फीसदी मामले हैं। ये स्थान हैं टीला जमालपुरा, हलालपुरा, पीरगेट, बुधवारा, कमला नगर, साकेत नगर, एम्स हॉस्टल, कटारा हिल्स, बरखेड़ा पठानी और हर्षवर्धन नगर। इन इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।’’
दुबे ने बताया कि जिन क्षेत्रों में ऐसे मामलों की अधिक संख्या सामने आई, उनकी जांच के लिए 39 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक में दो से तीन चिकित्सक शामिल हैं।

Related posts

Sécurité des paiements en ligne : comment les plateformes de casino protègent vos gains et vous offrent des Free Spins en toute sérénité

चमत्कार! पेंसिल से सांस की नली में छेंद, बिना सर्जरी ठीक हो गई 2 साल की मासूम बच्ची

Pradesh Samwad Team

NetEnt e le piattaforme top‑class – Guida per principianti alle slot premium con bonus Free Spins integrati nei giochi da tavolo

Leave a Comment