Pradesh Samwad
खेल

भोपाल जिले की अंडर -23 महिला- पुरुष कुश्ती टीम का चयन

भोपाल -आगामी under-23 राष्ट्रीय महिला एवं पुरुष कुश्ती चैंपियनशिप 17 से 19 सितंबर 2021 तक अमेठी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जा रही है !
जिसमें मध्य प्रदेश की महिला एवं पुरुष कुश्ती टीम को सम्मिलित कराने के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा 5 सितंबर 2021 को ,विजय बहादुर अखाड़ा छावनी इंदौर में रखी गई है!
इस राज्य स्तरीय चयन स्पर्धा में भोपाल जिले की टीम को सम्मिलित कराने हेतु आज दिनांक 2 सितंबर 2021 को अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल भाेईपुरा भोपाल में जिले की महिला एवं पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों की चयन स्पर्धा संपन्न हुई।
जिसमें लगभग 40 महिला- पुरुष पहलवाने ने भाग लिया !
भोपाल जिले की चयनित टीम इस प्रकार है ।
पुरुष =FS
57 -Kg. सौरभ परमार
61- Kg. मंगल सिंह
125-Kg. मयंक कीर
पुरुष =GR
60-Kg उदित पटेल
72 – Kg आकाश यादव
77- Kg अनुरोध
97-Kg शैलेंद्र यादव
साथ ही महिला वर्ग WWमें
50-kg आराधना कोड
53-Kg छाया पटेल
55-Kg रमन यादव
57-Kg गेसू राहंगडाले
62-Kg प्रियंका यादव
68-Kg दीप्ति खत्री !
का चयन किया गया! चयनित पहलवानों को आशीर्वाद देने हेतु नगर निगम भोपाल के स्पोर्ट्स एवं अतिक्रमण अधिकारी श्री क़मर साकि़ब एवं अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल के अध्यक्ष- हाजी इलियास पहलवान, सचिव- नफीस कुरेशी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
चयन स्पर्धा को संपन्न कराने हेतु निर्णायक समिति मैं विश्वामित्र अवॉर्डी शाकिर नूर ,विक्रम अवॉर्डी अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच फातमा बानो, राज्य खेल एकेडमी के प्रशिक्षक सुमित सहरावत, लालू उस्ताद, अब्दुल उमेर, विजय कनरजी, संजय पाल आदि की देखरेख में संपन्न कराई गई!

Related posts

विश्व में रजत जीतने वाली पहलवान शिवानी पवार का सम्मान

Pradesh Samwad Team

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से जीता मुकाबला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment