Pradesh Samwad
खेल

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता


भेल के दिवंगत कर्मचारियों की स्मृति में हो रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट ऐबु कप सेशन-2 के 16 वे दिन ऐबु कप में सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनने का संदेश देने पहुँचे मधाई पॉल

सड़क हादसे में हेलमेट न होने से जान गवाने वाले लोगो के परिवार की पीड़ा को महसूस करते हुए पश्चिम बंगाल के मधाई पॉल एक साल से सुरक्षा का संदेश दे रहे है।सिलीगुड़ी जिले से साईकल से सड़क सुरक्षा का संदेश देने निकले मधाई पॉल एक साल में लगभग 20 हजार कि.मी. साईकल यात्रा पूरी कर चुके है एवं पूरे भारत मे घूम रहे है।इसी क्रम में आज वह भोपाल पहुँचे थे भोपाल पहुचने पर आज वह ऐबु कप क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुँचे, जहाँ ऐबु कप के संरक्षक श्री रामनारायण गिरी जी ने मधाई पॉल जी का शॉल श्रीफल देकर सत्कार किया एवं उनके द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे इस अद्भुत कार्य की भरसक प्रशंसा की एवं मैदान में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित भेल कर्मचारियों ने भी ताली बजाकर उनका अभिनंदन किया।
ऐबु कप के आयोजक कमेटी द्वारा भी उनका अभिनंदन किया गया एवं उन्हें ऐबु कप कमेटी के विशाल वाणी, आशीष सोनी , राजमल बैरागी की ओर से उपहार भेंट किया गया इसके बाद मैच की शुरुआत की गई
ऐबु कप सीजन- 2 के सोलहवे दिन
पहले प्री क्वाटर फाइनल मैच में ट्रेक्शन टाइगर और सुपर एस.सी.आर के बीच खेला गया ।
ट्रेक्शन टाइगर ने पहले खेलते हुए 8 ओवर मे 1 विकेट खोकर 112 रन बनाये। प्रदीप पटेल ने मात्र 22 बाॅल मे 2 चौके और 11 गगन चुम्भी छक्के की मदद से 80 रन की बहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
जबाव मे सुपर एस.सी. आर 8 ओवर मे 6 विकेट गवा कर 68 रन ही बना सकी ।
ट्रेक्शन टाइगर ने मैच 44 रन से जीता
प्रदीप पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गये
दूसरा प्री क्वाटर फाइनल मैच एस.टी.एम. सुपरकिंगस और एन.टी.बी. सनराइजर्स के बीच खेला गया ।
एन.टी.बी. सनराइजर्स ने पहले खेलते हुए लगातार विकेट के पतन के कारण 8 ओवर मे 8 विकेट खोकर मात्र 59 रन का स्कोर खडा कर पाई,राहुल जाटव ने 2 ओवर मे 14 रन देकर 3 विकेट की बहतरीन गेंदबाजी की।
जबाव मे एस.टी.एम. सुपरकिंगस ने मात्र 3.5 ओवर मे 2 विकेट गवा कर ही लक्ष्य हासिल कर लिया ।
एस.टी.एम. सुपरकिंगस ने मैच 8 विकेट से जीता
राहुल जाटव बहतरीन गेंदबाजी के लिये मैन ऑफ द मैच चुने गये ।

Related posts

वांडरर्स में क्यों हारी टीम इंडिया, कप्तान केएल राहुल ने बताई वजह

Pradesh Samwad Team

डूरंड कप के अगले पांच सीजन की मेजबानी करेगा कोलकाता

Pradesh Samwad Team

के एफ सी वीमेन्स 3rd टी 20 नेशनल डेफ क्रिकेट चेम्पियनशिप 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment