Pradesh Samwad
देश विदेश

भूटान अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से PM मोदी को करेगा सम्मानित


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। भूटान सरकार ने अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार नगदग पेल जी खोरलो (Ngadag pel gi khorlo) पीएम मोदी को देने की घोषणा की है। भूटान के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई।
भूटान पीएम कार्यालय ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना किसी शर्त के दोस्ती, भूटान के लिए उनके समर्थन और विशेष तौर पर कोरोना महामारी के दौरान की गई मदद के लिए भूटान उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। भूटान का हर नागरिक उन्हें इसके लिए बधाई देता है। सभी मुलाकातों में प्रधानमंत्री मोदी को महान, आध्यात्मिक व्यक्ति पाया। व्यक्तिगत रूप से सम्मान का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।” शेरिंग ने भूटान के राष्ट्रीय दिवस पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को बधाई भी दी है।

Related posts

अमेरिका का दावा- रूसी राष्ट्रपति को नहीं अपनी सेना पर भरोसा

Pradesh Samwad Team

तालिबान ने अफगान सेना से छीनी एक और प्रांतीय राजधानी, अब शेबेरगन पर भी आतंकियों का कब्जा

Pradesh Samwad Team

5 से 11 साल के बच्चों के लिए आ रही कोविड वैक्सीन? फाइजर ने अमेरिका से मांगी इजाजत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment