Pradesh Samwad
मनोरंजन

भाग्‍यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी ने शेयर कीं ‘खतरनाक’ तस्‍वीरें, रणवीर सिंह बोले- खतम!


सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्‍म ‘मैंने प्‍यार किया’ से डेब्‍यू करने वाली मशहूर ऐक्‍ट्रेस भाग्‍यश्री (Bhagyashree) के बेटे अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। बॉलिवुड डेब्‍यू के बाद लोगों की उनसे उम्‍मीदें काफी बढ़ गई हैं।
इस बीच अभिमन्यु दसानी ने सोशल मीडिया पर अपनी टोन्ड बॉडी की कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। इन्‍हें देखकर तमाम लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनमें से एक बॉलिवुड के पॉप्‍युलर ऐक्‍टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी हैं।
अभिमन्‍यु के बेहतरीन ऐब्‍स : बेहतरीन ऐब्‍स के साथ अभिमन्यु ने हर किसी का ध्‍यान अपनी ओर खींचा। रणवीर ने पोस्‍ट पर कॉमेंट किया, ‘खतम!!!’ इसके साथ उन्‍होंने फायर वाले इमोजी पोस्‍ट किए। बता दें, अभिमन्‍यु ने मोटिवेशन कर्टसी में रणवीर को ही टैग किया है।
दोनों ऐक्‍टर्स का ब्रोमांस किया जाता है पसंद : इससे पहले अभिमन्यु की पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के प्रमोशन के दौरान भी उन्‍होंने और रणवीर सिंह ने एक मजेदार वीडियो के साथ इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। अब एक बार फिर उनका ब्रोमांस हर किसी का दिल जीत रहा है।

Related posts

गणेश आचार्य ने घटाया वजन, बोले- ‘मैं ऊजार्वान महसूस कर रहा हूं’

Pradesh Samwad Team

पेरिस हिल्टन की शादी की रजिस्ट्री में साठ हजार डॉलर होंगे खर्च

Pradesh Samwad Team

सरोगेट ऐडवर्टाइजिंग का हवाला देते हुए बिग बी ने पान मसाला के विज्ञापन से खुद किया अलग, फीस भी लौटाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment