Pradesh Samwad
देश विदेश

ब्रिटेनः महारानी एलिजाबेथ द्वितीय संसद के उद्घाटन सत्र में नहीं लेंगी हिस्सा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय स्वास्थ्य कारणों के चलते मंगलवार को संसद के उद्घाटन सत्र में हिस्सा नहीं लेंगी। बकिंघम पैलेस ने सोमवार को यह जानकारी दी। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि महारानी के चिकित्सकों के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया।
बयान में कहा गया, ”महारानी के आग्रह और संबंधित प्राधिकारों की सहमति के साथ वेल्स के राजकुमार महारानी के स्थान पर उनका अभिभाषण पढ़ेंगे और इस दौरान ड्यूक आफ कैम्ब्रिज भी मौजूद रहेंगे।”
गौरतलब है कि महारानी के शासनकाल के दौरान ऐसा तीसरी बार होगा जब 96 वर्षीय एलिजाबेथ द्वितीय ने संसद के उद्घाटन सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इससे पहले वह गर्भवती होने के कारण वर्ष 1959 और वर्ष 1963 में संसद के उद्घाटन सत्र में शामिल नहीं हो सकी थीं।

Related posts

न्यूयॉर्क में तूफान इडा का कहर, भारी बारिश और बाढ़ में कम से कम 41 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

होंडुरास की राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी हैरिस

Pradesh Samwad Team

श्रीलंका में प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रधानमंत्री आवास को घेरा, जबरदस्त नारेबाजी की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment