25.5 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
राजनीति

बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड

हॉलीवुड एक्ट्रेस सामंथा लॉकवुड बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। इन खबरों के बीच हाल ही में सामंथा ने ऋतिक रोशन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं। दोनों की इन तस्वीरों को देख कर कयास लगाए जा रहे है सामंथा और ऋतिक एक-साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं।
तस्वीरों में सामंथा पिंक टॉप और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं ऋतिक व्हाइट टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने शूज पहने हुए हैं। कैप के साथ एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। दोनों की जोड़ी बेहद शानदार लग रही है। दोनों मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा- ‘एक फिल्मी परिवार से आने वाले एक्टर से मिलना काफी आनंद देता है।’ फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें हाल ही में एक और हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया मॉरिस ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। वे राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी है। इस फिल्म को बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है।
वहीं ऋतिक के काम की बात करें तो एक्टर बहुत जल्द फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

Related posts

Pradesh Samwad Team

चुनावी राज्यों में पीएम मोदी अब भी प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद, जाने राहुल-केजरीवाल कहां हैं

Pradesh Samwad Team

एमपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, आठ फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता, नवंबर से बढ़ी हुई सैलरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment