Pradesh Samwad
देश विदेश

बम धमाके से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, रक्षा मंत्री के घर के बाहर आत्मघाती हमला


अफगानिस्तान की राजधानी काबुल मंगलवार को तेज बम धमाके से दहल गई। इससे पैदा हुआ धुआं दूर तक ऊंचे आसमान में देखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाके के बाद गोलियां चलने की आवाजें भी आईं। यह भी दावा किया गया है कि धमाका शीरपुआर इलाके में हुआ जहां अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री बिस्मिल्लाह मोहम्मदी समेत कई सीनियर अफगान अधिकारी रहते हैं। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है।
TOLO न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बिस्मिल्लाह के घर के बाहर एक कार में बम धमाका हुआ। यह जानकारी मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि धमाके के बाद गोलियां भी चलीं और कुछ बंदूकधारी रक्षामंत्री के घर के अंदर दाखिल हो गए। जर्नलिस्ट बिलाल सरवरी ने ट्वीट कर दावा किया है कि यह एक आत्मघाती हमला था।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जहां यह धमाका हुआ, वहां कई राजनयिक क्वॉर्टर्स हैं। यहां बाजार का इलाका भी काफी भीड़-भाड़ वाला रहता है। यहां कई सरकारी इमारतें हैं जिनमें राष्ट्रपति का महल भी शामिल है। इसके अलावा कई दूतावास और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के ऑफिस भी हैं।

Related posts

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने एक और मंदिर को तोड़ा, फेसबुक लाइव कर शेयर किया वीडियो

Pradesh Samwad Team

बलूचों के हमलों और दुनिया के दबाव से घबराए पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख, तालिबान को सख्‍त संदेश

Pradesh Samwad Team

बवंडर के बाद अमेरिका में फैला तबाही का मलबा, केंटुकी में 70 लोगों की मौत की आशंका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment