22.5 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

बच्ची की पीठ पर यूक्रेनियन मां ने जो लिखा उसे देख हर किसी का दिल टूट गया!

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को 40 दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक जंग थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस अब यूक्रेन के डोनाबास में अपनी फौज को केंद्रित करना शुरू कर दिया है। रूस यहां पर लगातार हमले कर रहा है। तरह-तरह की खबरें और यहां तक कि सड़कों पर पड़े शवों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। कहा जाता है कि युद्ध में सबसे बुरा हाल औरतों और बच्चों का होता है। यूक्रेन के माता-पिता अपने मासूम बच्चों को लेकर चिंतित हैं। यहां तक कि बच्चों को बचाने के लिए उन्होंने उनकी पीठ पर एड्रेस लिखना शुरू कर दिया है।
Anastasiia Lapatina पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने एक फोटो शेयर किया है। इसमें एक मासूम बच्ची दिख रही हैं जिसकी पीठ पर उसके घर का पता लिखा है। इस फोटो का कैप्शन वो लिखती हैं कि यूक्रेनियन माएं अपनी फैमिली का कॉन्टेक्ट बच्चों की पीठ पर लिख रही हैं कि अगर उनकी मौत हो जाए और बच्चे सर्वाइव कर जाएं। तो यह पता उनकी जान बचा सकता है और उन्हें घर पहुंचा सकता है।

Related posts

‘यूक्रेन पर रूस किसी भी दिन हमला कर सकता है’, अमेरिका की चिंता, दूसरी बार चेतावनी

Pradesh Samwad Team

यूक्रेन में रूसी विशेष अभियान के लक्ष्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा, मैक्रों से बातचीत में पुतिन की दो टूक

Pradesh Samwad Team

ब्रिटेन ने अपने पूर्व मरीन को कुत्ते-बिल्लियों के साथ काबुल से निकाला, लेकिन अफगान कर्मियों को वहीं छोड़ा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment