Pradesh Samwad
खेल

फीफा ने दर्शकों के बुरे बर्ताव के लिए सेनेगल पर लगाया जुर्माना


फीफा ने विश्व कप प्लेआफ मैच के दौरान दर्शकों के बुरे बर्ताव और मिस्र के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद सालाह के चेहरे पर लेजर लाइट मारने के लिए सेनेगल के फुटबॉल महासंघ पर सोमवार को 1,75,000 स्विस फ्रैंक (लगभग 1.38 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। इस मैच में सालाह जब पेनल्टी पर किक मारने के तैयार हुए तो दर्शकों ने उनके चेहरे पर हरे रंग पर लेजर लाइट का इस्तेमाल किया। इससे उनका ध्यान भटका और गेंद गोल पोस्ट से टकरा गई। वह गोल करने से चूक गए।
मार्च में डकार में खेले गये इस मैच में सालाह के लिवरपूल टीम के साथी सादियो माने ने निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर सेनेगल को जीत दिलायी थी। फीफा ने कहा कि उसकी अनुशासन समिति ने सेनेगल के प्रशंसकों द्वारा मैदान में उतरने, एक अमर्यादित बैनर और राष्ट्रीय महासंघ की ‘स्टेडियम में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफलता’ की जांच की थी।
इसके साथ ही सेनेगल को भविष्य में अपना एक मैच खाली स्टेडियम में खेलने का आदेश दिया गया। फीफा अनुशासनात्मक समिति ने जनवरी से खेले गए विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों के दौरान दर्शकों के खराब व्यवहार के कारण कुछ अन्य देशों को ऐसी सजा दी है। उसने नाइजीरिया, कांगो, लेबनान, चिली और कोलंबिया पर भी इस तरह के जुर्माने लगाए।

Related posts

युवा मंत्री विश्वास सारंग जी द्वारा सॉफ़्ट्बॉल ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन किया गया

Pradesh Samwad Team

मुंबई टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं केएस भरत, कानपुर में बिना खेले किया था दमदार प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न रेलवे युथ क्रिकेट अकादमी ने रायसेन को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment