Pradesh Samwad
ज़रा हटके

पुलिसवाले ने किया डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार, फिर खुद खाना देने पहुंचा

अमेरिका के एक पुलिस अफसर ने ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर हो सकता है आप भी ताली ठोकें। क्योंकि उन्होंने जो किया वो उनकी पुलिस की ड्यूटी से ऊपर का काम था। उन्होंने पुलिस की ड्यूटी के दौरान खाना डिलीवर किया। पर उन्होंने ऐसा क्यों किया? हुआ यह कि डिलीवरी बॉय को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इस दौरान वो फूड डिलीवर करने जा रहा था। जब उसे पुलिस वालों ने पकड़ लिया तो खुद पुलिसकर्मी ने उससे खाना लिया और डिलीवरी करने के लिए लोकेशन पर पहुंच गए।
ताकि खाना ना हो बर्बाद : इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। होता यह है कि Sioux Falls पुलिस ऑफिसर Sam Buhr हाथ में खाना लेकर कस्टमर के घर पहुंचते हैं। वो कस्टमर को खाना डिलीवर करते हैं। दरअसल, असल में डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। इसके बाद खाना बर्बाद ना हो इसलिए पुलिसकर्मी सैम खुद खाना देने कस्टमर तक पहुंचे।
कस्टमर को आ गई हंसी : जब Anastasia Elsinger ने देखा कि उनका खाना एक पुलिसकर्मी लेकर पहुंचा है और सैम ने उन्हें सारी बात बताई, तो उन्हें हंसी आ गई। उन्होंने पुलिसकर्मी का इसके लिए शुक्रिया किया। बता दें कि पुलिसकर्मी के इस काम के लिए उनके सीनियर्स अधिकारियों ने भी उनकी सराहना की।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़। शामला हिल्स थाना अंतर्गत पॉलिटेक्निक चौराहे पर एक व्यक्ति टावर पर चढ़ा। मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेट गेट रेस्क्यू टीम मौजूद

Pradesh Samwad Team

प्यार की तलाश में 66 साल के बुजुर्ग ने वो काम कर दिया जो नौजवान भी नहीं करते

Pradesh Samwad Team

सुन नहीं सकती थी बच्ची, कान में लगाई मशीन तो ऐसे हुई खुश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment