31 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 109 रन से हराया, शाहिन शाह अफरीदी बने हीरो


पाकिस्तान ने अंतिम दिन 109 रनों की जीत से अपने कैरेबियाई दौरे को खत्म किया। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में पाकिस्तान जीत के साथ बराबरी पर रही। 328 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 211 रन पर सिमट गई। शाहीन शाह अफरीदी की घातक गेंदबाजी के सामने उसका कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।
पाकिस्तान ने अपनी गेंदबाजी से विंडीज बल्लबाजों को टिकने का मौका ही नही और दिया और एक बाद एक लगातार विकेट गिरते रहे। शाहीन आफरीदी मैच के हीरो रहे। शाहीन अफरीदी ने 10 विकेट हासिल किए। ये उनके किसी टेस्ट मैच में पहले दस विकेट हैं।
शुरुआती सत्र में चार विकेट गंवाने के बाद, वेस्टइंडीज बैकफुट पर थी। लंच ब्रेक के बाद दूसरे ओवर में जब ब्रैथवेट आउट हुए तो हालात बद से बदतर होते चले गए। काइल मेयर्स, जिन्हें फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर कैच आउट हुएस उन्होंने जेसन होल्डर ने सातवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े।, लेकिन उनको अफरीदी ने आउट कर दिया। सौभाग्य से पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और न ही ज्यादा समय बर्बाद हुआ। होल्डर ने 47 रन की अपनी पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाए।
वहीं इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने को प्राथमिकता दी और इस प्रयास में उसने विकेट भी गंवाए। उसने केवल 27.2 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद अपनी पारी समाप्त घोषित की। इमरान बट (44 गेंदों पर 37), आबिद अली (23 गेंदों पर 29) और कप्तान बाबर आजम (41 गेंदों पर 33) ने उपयोगी योगदान दिया। वेस्टइंडीज की तरफ से जैसन होल्डर और अलजारी जोसेफ ने दो – दो विकेट लिए।

Related posts

आरजीपीवी एलएनसीटीएस राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

सब्र का बांध टूटा और विदिशा से पैदल चल कर आए बेरोजगार खेल डिग्रीधारी का गुस्सा फूटा भोपाल

Pradesh Samwad Team

राजपति मिश्रा स्मृति ऑल इंडिया ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट-2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment