Pradesh Samwad
देश विदेश

पाकिस्तान के गृहमंत्री का बड़बोलापन, शेख रशीद बोले- खुश हो जाए विपक्ष!

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में रविवार को हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद गृहमंत्री शेख रशीद ने कहा है कि इमरान खान अभी 15 दिन और प्रधानमंत्री पद पर बने रहेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शेख रशीद ने कहा है कि देश के अगले आम चुनाव में ईवीएम से वोट नहीं डाले जाएंगे। पाकिस्तान संसद भंग पर उन्होंने कहा कि इस फैसले से भारत दुखी है और पाकिस्तान में खुशी की लहर दौड़ गई है।
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद ने कहा, ‘खासतौर से भारत में मातम छा गया है। भारत के 72 चैनल इस फैसले के बाद मातम कर रहे हैं। इस फैसले के बाद सबसे ज्यादा मायूसी भारत में आई है और सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान में महसूस की जा रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि पंजाब और केपी की विधानसभाएं भी भंग कर दी जाएं।… 15 दिन इमरान खान और प्रधानमंत्री रहेंगे।’ विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए रशीद ने कहा, ‘विपक्षियों को खुश हो जाना चाहिए कि अगले चुनाव में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल नहीं होगा।’
अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर ने किया खारिज : जियो न्यूज के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री से मिला और मुझे लगता है कि वह अभी 15 दिन और पद पर रहेंगे। वह हमेशा से चुनाव को सही रास्ता मानते हैं।’ गौरतलब है कि रविवार को इमरान खान को पद से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना था और विपक्षियों को पूरा खेमा इसमें शामिल होने के लिए वक्त पर नेशनल असेंबली में मौजूद था। ऐन मौके पर नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने अविश्वास प्रस्ताव को असंवैधानिक करार देते हुए खारिज कर दिया। डॉन के मुताबिक, सूरी ने कहा कि यह प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद पांच के खिलाफ है।
सत्ता में बने रहेंगे इमरान खान : इसके बाद इमरान खान ने पाकिस्तान को दिए संबोधन में बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की है, ताकि देश में नए सिरे से चुनाव हो सकें। इसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने अनुच्छेद 58 के तहत नेशनल असेंबली भंग कर दी लेकिन संभवत: अनुच्छेद 224 के तहत इमरान को कुछ और दिन सत्ता में रहने का मौका मिल सकता है। यह अनुच्छेद चुनाव से संबंधित है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के फारुख हबीब ने कहा है कि देश में अगले 90 दिन में चुनाव हो सकते हैं।

Related posts

LIVE:- आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली का उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Pradesh Samwad Team

मॉरीशस के द्वीप पर सैन्य ठिकाना बना रहा भारत? रिपोर्ट में किया गया सनसनीखेज दावा

Pradesh Samwad Team

युद्धपोत, पनडुब्बी और एयरक्राफ्ट कैरियर… Quad देशों के मुकाबले चीनी नौसेना कितनी ताकतवर?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment