25.6 C
Madhya Pradesh
October 7, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

पति जो जोनस संग MIAMI मार्केट में स्पॉट हुईं सोफी टर्नर


‘ग्लोबल एक्ट्रेस’ प्र‍ियंका चोपड़ा की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स फेम एक्ट्रेस सोफी टर्नर इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज से गुजर रही हैं। वह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। इसी बीच उन्हें बीते दिन मियामी लोकल फार्मर्स मार्केट में पत‍ि जो जोनस के साथ स्पॉट किया गया, जहां वह स्टनिंग लुक में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। अब उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
लुक की बात करें तो इस दौरान सोफी ब्लैक मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। सनग्लासेज और खुले बालों के साथ लुक को कंप्लीट करते हुए एक्ट्रेस काफी स्टनिंग दिखाई दी।
साइड में ड्रेस से मैचिंग पर्स कैरी किए सोफी अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं उनके पति जो जोनस फ्लोरल प्र‍िंट ब्लू शर्ट और डेन‍िम्स में कूल दिखे।
बीते दिनों वैन‍िटी फेयर ऑस्कर पार्टी से सोफी और जो की काफी तस्वीरें वायरल हुई थीं। इवेंट में सोफी ने लॉन्ग स्लीव्ड रेड गाउन बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं थीं।
बता दें, प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर पति जो संग दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। इससे पहले कपल को एक बेटी है, जिसमें एक्ट्रेस ने 2 साल पहले जन्म दिया था।

Related posts

बॉलिवुड की नकल कर रहा है हॉलिवुड? ऐक्टर रयान रेनॉल्ड्स ने कहा- हां

Pradesh Samwad Team

भूमि पेडनेकर: मैं हमेशा खुद पर भरोसा करके प्रोजेक्ट चुनती हूं

Pradesh Samwad Team

प्यार का इजहार करते हुए कहा- मेरी लाइफ में ढेर सारी खुशियां भरने के लिए शुक्रिया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment