26 C
Madhya Pradesh
July 30, 2026
Pradesh Samwad
पंजाबप्रदेशराजनीति

पंजाब के CM अमरिंदर सिंह बोले- अफगानिस्तान में हालात भारत के लिए शुभ संकेत नहीं


जाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने देश की सभी सीमाओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होना भारत के लिए शुभ संकेत नहीं है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने ट्वीट किया। उसमें लिखा कि अफगानिस्तान का तालिबान के हाथों में जाना हमारे देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान साठगांठ को मजूबत करेगा (चीन पहले ही उइगुर को लेकर मिलिशिया की मदद मांग चुका है)। संकेत बिलकुल अच्छे नहीं हैं, हमें अब अपनी सीमाओं पर अतिरिक्त सजग रहने की जरुरत है।
गनी ने छोड़ा देश : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान के प्रवेश करने के बीच भारत वहां से अपने सैकड़ों अधिकारियों और नागरिकों को सुरक्षित निकाल रहा है। इस बीच अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी रविवार को देश छोड़कर चले गए। अफगानिस्तान के तुलू न्यूज की खबर के अनुसार, देश के ज्यादातर महत्वपूर्ण शहरों और प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा करने के बाद तालिबान के काबुल में प्रवेश करने पर गनी और उनके करीबी सहयोगियों ने देश छोड़ दिया है।

Related posts

मुस्लिमों के पास वोटिंग का अब विकल्प, पार्टियों के छलावें से बचें… गाज‍ियाबाद में बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

Pradesh Samwad Team

भाभा विश्वविद्यालय में 111 वॉं अतंर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

Pradesh Samwad Team

वो चार बातें जो नवजोत सिंह सिद्धू को चुभ गईं, समझिए इस्तीफे के पीछे की कहानी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment