31 C
Madhya Pradesh
October 10, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेशपंजाबप्रदेशराजनीति

पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्‍ली आकर बोले- आलाकमान का हर फैसला मंजूर

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने बृहस्पतिवार को संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की। सिद्धू ने उन मुद्दों से वरिष्ठ नेताओं को बताया जिनको लेकर उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दिया था। सूत्रों का कहना है कि 24 अकबर रोड (कांग्रेस मुख्यालय) पर करीब सवा घंटे तक बैठक चली। बैठक में पंजाब सरकार और संगठन से जुड़ों पर चर्चा हुई तथा सहमति बनाने कोशिश हुई ताकि चुनाव से पहले पूरी पार्टी एकजुट होकर मैदान में उतर सके। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बने रहने पर सहमति बनी है।
‘कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला सबको स्वीकार होगा’
बैठक के बाद रावत ने कहा, ‘सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी जी बातचीत कर चुके हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिनमें समय लगता है….कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला सबको स्वीकार होगा।’
मुलाकात के बाद क्या बोले सिद्धू? : सिद्धू ने कहा, ‘मैंने पंजाब और पंजाबियों से जुड़ी चिंताओं से पार्टी आलाकमान को अवगत कराया है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी में पूरा विश्वास है। वो जो भी फैसला करेंगे, वो कांग्रेस और पंजाब के हित में होगा। मैं उनके निर्देशों का पालन करूंगा।’
28 सितंबर को सिद्धू ने दिया था इस्तीफा : उल्लेखनीय है कि सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे।
कांग्रेस आलाकमान ने नहीं स्वीकार किया था सिद्धू का इस्तीफा : सिद्धू ने पत्र में लिखा था, ‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’ कांग्रेस आलाकमान ने अब तक सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।
कैप्टन के बाद चन्नी को मिली थी कुर्सी : पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस दौरान यह भी चर्चा थी कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी की कार्यशैली को लेकर भी खुश नहीं हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र इससे इनकार करते हैं। कांग्रेस सूत्रों ने यह भी बताया कि फिलहाल सिद्धू के दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से उनकी मुलाकात का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।

Related posts

दुनिया से तालिबान के लिए पैसे मांग रहे इमरान खान, डराकर बोले- नहीं की मदद तो फैलेगा आतंकवाद

Pradesh Samwad Team

चीनियों की हत्‍या पर ड्रैगन ने बाजवा को लगाई झाड़, अमेरिका के साथ रिश्‍तों पर फंसा पाकिस्‍तान

Pradesh Samwad Team

बिना खेल शिक्षक और कोचों के खेल स्टेडियमों का हो रहा उद्घाटन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment