28.9 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नोवाक जोकोविच बने इटली ओपन चैंपियन, इगा स्वियातेक ने तोड़ा सेरेना विलियम्स का रिकॉर्ड

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रविवार को इटली ओपन के फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को 6-0, 7-6 से हराकर छठी बार इस खिताब को जीता. इसी के साथ सर्बिया के इस स्टार खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन से पहले शानदार लय में होने का सबूत दिया. ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान टीकाकरण विवाद के कारण सत्र के शरुआत में ज्यादातर समय तक मैदान से बाहर रहे जोकोविच ने इस टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम किया.
नोवाक जोकोविच ने इससे पहले सेमीफाइनल में कास्पर रूड को सीधे सेटों में हराकर इटली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी. दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी ने रूड पर 6-4, 6-3 की जीत के साथ करियर की 1000वीं जीत दर्ज की. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिमी कोनर्स (1,274 जीत), रोजर फेडरर (1,251), इवान लेंडल (1,068) और राफेल नडाल (1,051) के बाद सिर्फ पांचवें पुरुष खिलाड़ी हैं. इससे पहले इगा स्वियाटेक ने महिलाओं के फाइनल में ओन्स जेबुर को 6-2, 6-2 से हराकर लगातार 28वीं जीत के साथ इस खिताब का बचाव किया. उन्होंने सेरेना विलियम्स की लगातार 27 जीत का रिकॉर्ड तोड़ा. सेरेना ने 2014 और 2015 में यह उपलब्धि हासिल की थी. ओन्स जेबुर भी लगातार 11 जीत के साथ फाइनल में पहुंची थी लेकिन रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज खिलाड़ी स्वियाटेक के सामने उनकी एक नहीं चली.

Related posts

कुडो मिक्स्ड मार्शल आर्ट टीम भोपाल के खिलाड़ियों ने 12वीं राष्ट्रीय स्तरीय कुडो प्रतियोगिता तथा 02 द्वितीय फैडरेशन कप राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने फेंका 12 गेंदों वाला ओवर

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment