27.6 C
Madhya Pradesh
April 21, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन नर्मदापुरम के तत्वाधान में आयोजित की जा रही स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्रॉफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता के पहले मैच में दूसरे दिन नर्मदा क्रिकेट एकेडमी नर्मदा पुरम की टीम ने अपने कल के स्कोर से आगे खेलते हुए 5 विकेट खोकर 313 रन बनाए टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पुष्पेंद्र ठाकुर ने 101 रन की पारी खेली तथा प्रवीण यादव ने 88 रन एवं नीरज गौर 73 रन का योगदान दिया । सिंसियर क्लब इटारसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए चेतन राजपूत ने 2 विकेट अरुण चौधरी ने 2 विकेट का योगदान दिया। इस तरह नर्मदा क्रिकेट एकेडमी नर्मदा पुरम ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर यह मैच जीत लिया। सिंसियर क्लब ने पहली पारी में 249 रन बनाए थे।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच यंग ब्राइट क्रिकेट क्लब सिवनी मालवा एवं हरदा क्रिकेट क्लब के मध्य कल सुबह 7:00 बजे से एमपीसीए ग्राउंड पर खेला जाएगा।

Related posts

महाराज यशवंतराव स्मृति अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

बेतवाँचल ट्रॉफी : विवादित मैच में कनारा क्लब विदिशा को विजयी घोषित किया गया जी एम सी सी विदिशा को अनुशासन हीनता के कारण प्रतियोगिता से निलंबित किया गया डा चौरसिया स्मृति में चल रहे टूर्नामेंट का सातवां दिन

Pradesh Samwad Team

27वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment