Pradesh Samwad
खेल

धोनी ने चेन्नई को दिलाई जीत, मुंबई इंडियंस की लगातार 7वीं हार

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 33वां मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी के बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 156 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में चेन्नई की टीम ने के लिए धोनी ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका निभाई और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को 3 विकेट से जी दिलाई।
मुंबई की शुरूआत बेहद खराब रही। चेन्नई के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने पहली ही ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन को शून्य पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।
मुंबई को तीसरा झटका भी मुकेश चौधरी ने दिया। मुकेश चौधरी ने डिवाल्ड ब्रेविस को 4 रन पर आउट करके चेन्नई सुपर किंग्स को सफलता दिलाई।
टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकालने की कोशिश कर रहे सूर्यकुमार यादव को आउट कर मिचेल सैंटनर ने चेन्नई को चौथी सफलता दिलाई। सुर्यकुमार 21 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन बनाकर आउट हुए।
मुंबई को 5वां झटका ऋतिक शौकीन के रुप में लगा। शौकीन को 25 रन बनाकर ब्रावो की गेंद का शिकार बने।
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बार बल्लेबाजी कर रह पोलार्ड 9 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर थीक्षाना की गेंद पर आउट हो गए।
इस मैच में एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने डेनियल सैम्स को मौका दिया। बल्लेबाजी में वह 5 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए।
मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 43 गेंदों पर 51 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
चेन्नई सुपर किंग्स (दूसरी पारी) : मुंबई की तरह चेन्नई ने भी पहली ही ओवर में विकेट गंवा लिया। ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ तेज गेंदबाज डेनियल सेम्स की गेंद को सीधे तिलक वर्मा के हाथ में दे मारी। इसके बाद मिशेन सेंटनर को भाी 11 के स्कोर पर सेम्स ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। चेन्नई को तीसरा झटका रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा। उथप्पा को ऋतिक शौकीन ने अपनी ही गेंद पर कैच आऊट किया।
चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने आते ही आकर्षक शॉट लगाया लेकिन वह 13 रन बनाकर चलते बने। ईशान किशन ने उनकी बेहतरीन कैच पकड़ी। चेन्नई को थोड़ा सहारा अंबाति रायुडू से मिला था। अंबाति ने डेनियल सेम्स की गेंद पर पोलार्ड को कैच थमाने से पहले 35 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए।
चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा आज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। फील्डिंग करते दो कैच गिराने वाले जडेजा तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद धोनी और ड्वेन प्रियटोरिस ने दर्शकों के दिल की धड़कन बढ़ा दी।
प्रिटोरियस 14 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। धोनी ने आखिरी गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिला दी। धोनी ने 13 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
प्लेइंग इलेवन : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।
चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, मिशेल सेंटनर, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी।

Related posts

अकादमी के मुक्केबाज सौरव ने पक्का किया पदक

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय के उदित जोशी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के लिए चयनित
} आल इंडिया पिस्टल शूटिंग में जीता कांस्य } – विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन के 3 छात्रों का खेलों इंडिया में चयन

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : एल टी सुबू मेमोरियल फाइनल नर्मदा पुरम टीम ने हरदा को 135 रनों से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment