Pradesh Samwad
कारोबारफाइनेंस

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के लिए हो रही बड़ी तैयारी, बदले जा सकते हैं कुछ बैंकिंग कानून!

सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का रास्ता आसान करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। इसी के चलते सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में बैंकिंग कानून संशोधन विधेयक लाने की तैयारी में है। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण में सरकार को आसानी होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में 2021-22 का बजट पेश करते हुए विनिवेश कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों (पीएसबी) के निजीकरण की घोषणा की थी। चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
सूत्रों ने कहा कि सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले बैंकिंग कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 के जरिये पीएसबी में न्यूनतम सरकारी हिस्सेदारी 51 प्रतिशत से घटाकर 26 प्रतिशत किये जाने की संभावना है। हालांकि उसने कहा कि इस विधेयक को पेश करने के समय के बारे में अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल ही करेगा।

Related posts

घर बैठे YouTube से कमाएं जितने चाहे उतना पैसा! लेकिन उससे पहले जान लें ये जरूरी बातें

Pradesh Samwad Team

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला 22 MEMU और यात्री ट्रेनों के नंबर होंगे नियमित

Pradesh Samwad Team

अमेरिकी बाजार में लॉन्च किए गए 600 मिलियन डॉलर के बांड एक दिन पूर्व रद्द

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment