Pradesh Samwad
देश विदेश

‘दुनिया बचाने के लिए’ 39 साल के शख्स ने चलती कार में काटा पेनिस, पुलिस ने टायर फाड़कर पकड़ा


अमेरिका में 39 साल के एक शख्स ने दुनिया को बचाने के नाम पर अपना पेनिस काटकर कार से बाहर फेंक दिया। इस घटना के समय इस व्यक्ति की कार का पुलिस की एक टीम पीछा भी कर रही थी। पकड़े जाने के बाद शख्स ने बताया कि उसे रेडियो पर आवाज सुनाई दी कि ऐसा करने से वह दुनिया को बचा लेगा। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान 39 साल के टायसन गिल्बर्ट के रूप में हुई है। यह शख्स टेनेसी के कुकविले में स्थित पुटनम काउंटी का रहने वाला है।
खून से लथपथ, नग्न अवस्था में चला रहा था कार : टेनेसी हाईवे पर गश्त के दौरान पुलिस की टीम ने देखा कि 39 साल के टायसन गिल्बर्ट नग्न अवस्था में गाड़ी चला रहा है। कार के पास आने पर पुलिसकर्मियों को उसके शरीर पर खून लगा दिखाई दिया। जिसके बाद टेनेसी की दो काउंटियों की पुलिस ने हाईवे पर उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद राज्य की सीमा पार करने से ठीक पहले अलेक्जेंड्रिया पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया।
ज्यादा खून बहने के कारण अस्पताल में भर्ती है आरोपी : पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन उसकी खराब हालत को देखते हुए वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती करवाया गया। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि पुलिस को उसका कटा हुआ अंग मिला है कि नहीं। खून बहुत ज्यादा बह जाने के कारण अस्पताल ने आरोपी की स्थिति को काफी गंभीर बताया है।
पहले भी गिरफ्तार हो चुका है आरोपी : टायसन गिल्बर्ट को 2020 में नैशविले एयरपोर्ट पुलिस ने कार चोरी करने और गिरफ्तारी का विरोध करने जैसे चार मामलों में आरोपित किया था। इस मामले की सुनवाई अभी तक जारी है। अगर गिल्बर्ट पुराने मामले में दोषी पाया जाता है तो उसे कई साल की जेल हो सकती है।
पुलिस ने बताया आंखों देखा हाल : टेनेसी पुलिस ने बताया कि इस आरोपी को सबसे पहले हाईवे पेट्रोलमैन बॉबी जॉनसन ने देखा। उनकी होंडा एकॉर्ड कार डॉवेलटाउन में हाईवे के ठीक किनारे खड़ी थी। जब बॉबी जॉनसन कार के पास पहुंचे तो आरोपी गिल्बर्ट हाईवे छोड़कर नीचे उतर गया। जॉनसन ने बताया कि जब मैंने रोशनी चालू कर उसे रोकने का इशारा किया तो उसने अपनी कार की लाइट को बंद कर ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।
पुलिस ने टायर फाड़कर आरोपी को पकड़ा : कुछ दूर जाने के बाद वह रुक गया और कार का दरवाजा खोल दिया। पुलिस की टीम जब उसके पास पहुंची तो वह फिर से कार को दौड़ाने लगा। जिसके बाद अलेक्जेंड्रिया पुलिस विभाग की कारों ने पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन गिबर्ट उन्हें डॉवेलटाउन से विल्सन काउंटी और फिर वाटरटाउन में ले गया। इस दौरान आगे तैनात पुलिस सड़क पर स्पाइक्स लगाने में कामयाब रही, जिससे गिल्बर्ट के टायर फट गए, लेकिन उसने कार नहीं रोकी। थोड़ी दूर चलने के बाद उसकी कार रिम पर आ गई और वह अपने आप ही रुक गई।

Related posts

यूक्रेन को M270 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर भेजेगा ब्रिटेन

Pradesh Samwad Team

हथियारों के मामले में रूस दुनिया में नंबर 1…अमेरिका से तनाव के बीच पुतिन की हुंकार

Pradesh Samwad Team

रूस पर प्रतिबंधों का दिखने लगा असर : महंगाई चरम पर, सैकड़ों कंपनियां बंद, दो लाख बेरोजगार…

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment