Pradesh Samwad
मनोरंजन

दुखद: स्ट्रेलियाई सिंगर लिल बो वीप का निधन, 22 की उम्र में ली अंतिम सांस

साल 2021 की तरह ही ये साल(2022) भी मनोरंजन जगत के लिए काल साबित हुआ। इस साल की शुरुआत में ही कई नामी हस्तियां दुनिया को अलविदा कह गईं हैं।बाॅलीवुड, टेलीवीजिन और हाॅलीवुड आए दिन इस इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच हाॅलीवुड इंडस्ट्री से एक खबर सामने आई है जिसने हर किसी को जोर का झटका दिया। ऑस्ट्रेलियाई सिंगर और यूट्यूब स्टार लिल बो वीप का निधन हो गया है। सिंगर ने सिर्फ 22 वर्ष की छोटी सी उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
लिल बो वीप के निधन की जानकारी उनके पिता मैथ्यू शॉफिल्ड ने फेसबुक पर दी हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। उनके पिता ने सोशल मीडिया पर लिखा इस सप्ताहांत हम अवसाद, आघात, पीटीएसडी और नशीली दवाओं की लत के खिलाफ अपनी बेटी के जीवन की लड़ाई हार गए।पिता के रूप में मुझे उस पर गर्व है क्योंकि वह मेरी हीरो, मेरी बेटी और मेरी सबसे अच्छी दोस्त है जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं।
सिंगर के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। इस खबर को सुनते ही सभी स्तब्ध रह गए है। सिंगर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सभी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनकी मौत पर दुख जताते हुए कई फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करते भी नजर आए।
लिल बो वीप ने हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था कि वह अपने बच्चे को खोने के एक साल पूरा होने पर दुखी हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा- मैं उसे याद करने के लिए कुछ करना चाहती हूं। शायद समुद्र तट पर कुछ फूलों को फैलाना बेहतर है । अगर कोई ऑनलाइन मेरे मेरे लिए ऐसा करना चाहता है तो मैं वास्तव में उसकी सराहना करती हूं।
वीडियो में उन्होंने रोते- रोते कहा था-मैंने अपने सीपीटीएसडी के मनोविकार से बचने के लिए सीरोक्वेल की भारी मात्रा में खुराक ली। इससे न केवल मेरे बच्चे को नुकसान पहुंचा, बल्कि मैंन पाया कि प्रजनन क्षमता प्रभावित होने लगी है।
इस इमोशनल पोस्ट शेयर करने से पहले उन्होंने 26 फरवरी को अपने बेबी बंप की एक फोटो शेयर की थी जिसका कैप्शन था- तुम्हारा शोक मना रही हूं। लिल बो वीप का असली नाम विनोना ब्रुक्स था और उन्होंने 2015 में साउंडक्लाउड पर अपना म्यूजिक शेयर किया था।

Related posts

नहीं रही ग्रैमी पुरस्कार विनर नाओमी जुड, 76 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pradesh Samwad Team

शादी के 18 साल बाद अलग हुए धनुष, ऐश्वर्या

Pradesh Samwad Team

एंड्रयू गारफील्ड : मैं काम से कुछ समय के लिए छुट्टी लेना चाहता हूं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment