Pradesh Samwad
लाइफ स्टाइल

थ्रैडिंग बनवाने के बाद नहीं होगी जलन और सूजन रखें इन बातों का खास ध्यान

ज्यादातर महिलाओं कोथ्रैडिंग के बाद जलन और सूजन जैसी परेशानी होने लगती है। इसकी वजह थ्रैडिंग करवाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान न देना है। यहां कुछ जरूरी सावधानियां बताई जा रही हैं जिन्हें आप ध्यान में रख सकती हैं-
आईब्रोज पर रगड़ें बर्फ का टुकड़ा : जब भी आप घर पर या पार्लर में थ्रैडिंग करवाएं सबसे पहले अपने आईब्रोज पर बर्फ का टुकड़ा जरूर रगड़ें। अगर बर्फ का टुकड़ा न हो तो आप ठंडे पानी से भी चेहरे को धो सकती हैं। ऐसा करने के बाद ही थैडिंग बनवाएं। इससे आपको ज्यादा दर्द नहीं होगा।
लगाएं एलोवेरा जैल : कुछ महिलाओं को थ्रैडिंग बवाने के बाद जलन और सूजन जैसी समस्या होने लगती है। ऐसी समस्या होने पर जलन और सूजन वाली जगह पर एलोवेरा जैल से मसाज करें, आपको जल्द राहत मिलेगी।
दालचीनी टोनर का करें इस्तेमाल : दालचीनी टोनर भी थ्रैडिंग बनवाने के बाद होने वाले दर्द से राहत पहुंचाता है। थ्रैडिंग बनवाने से पहले आप अपनी भौवों पर दालचीनी की चाय का टोनर स्प्रे करें। ऐसा करने से आईब्रोज के बाल जल्दी निकल जाएंगे और आपको दर्द भी कम होगा।
तुरंत ब्लीच न कराएं : ज्यादातर महिलाए थ्रैडिंग बनवाने के बाद ब्लीच भी करवा लेती हैं जो कि गलत है। ऐसा करने से आईब्रोज के आस-पास जलन और सूजन जैसी समस्या और भी बढ़ जाती है। इसलिए कोशिश करें की थ्रैडिंग के एक दिन पहले या बाद ही ब्लीच कराएं।

Related posts

दांतों में पहना है ब्रेसेस तो ना करें इन चीजों का सेवन, ध्यान में रखें ये बातें

Pradesh Samwad Team

हाई हील्स पहनने के ये है साइड इफेक्ट्स, जानिए किन तकलीफों को देता है दावत

Pradesh Samwad Team

क्यों शादीशुदा रिश्ते में बने रहना चाहते हैं लोग?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment