Pradesh Samwad
राजनीति

तेलंगाना में पूर्व बीजेपी नेता को कार में बंद करके जलाया, दर्दनाक मौत

तेलंगाना के मेडक जिले में अज्ञात लोगों ने एक पूर्व स्‍थानीय बीजेपी नेता को जिंदा जला दिया। उनकी पहचान वी श्रीनिवास प्रसाद के रूप में हुई है। बीजेपी नेता का शव उनकी कार में मिला वह भी जली हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
मेडक की एसपी चंदना दीप्ति ने बताया, ‘सुबह के समय कुछ अज्ञात लोगों ने श्रीनिवास को उनकी कार के साथ जला दिया। हमें लगने की सूचना हुई तो पुलिस पहुंची। हमने देखा कि श्रीनिवास का शव उनकी डिग्‍गी में पड़ा हुआ था। आरोपियों ने कार के साथ ही श्रीनिवास को भी जला दिया।’ यह घटना जिन लोगों ने की अभी उनकी तलाश जारी है।
वी श्रीनिवास प्रसाद बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्‍यक्ष थे साथ ही कारोबारी भी थे। फिलहाल उनके शव को स्‍थानीय सरकारी अस्‍पताल में पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

नवाब मलिक का योगी आदित्यनाथ पर निशाना, ‘बॉलिवुड को बदनाम करके यूपीवुड बनाने का सपना धरा रह जाएगा’

Pradesh Samwad Team

हमीदिया अस्‍पताल प्रबंधन का फरमान, कर्मचारियों के ग्रुप में चाय पीने पर लगाई रोक

Pradesh Samwad Team

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को भोपाल में आदिवासी सम्मेलन को संबोधित करेंगे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment