Pradesh Samwad
खेल

टैलेंट सर्च अभियान में अब तक 40 हजार से अधिक खिलाडियों का हुआ फिजिकल टेस्ट


खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे हैं टैलेंट सर्च अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर खिलाड़ियों का शारीरिक क्षमता परीक्षण किया जा रहा है।
संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि राज्य व्यापी टैलेंट सर्च अभियान के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 40 हजार से अधिक खिलाड़ियों का शारीरिक क्षमता परीक्षण किया जा चुका है और युद्ध स्तर पर यह कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के शारीरिक क्षमता परीक्षण के अंतर्गत छह अलग-अलग टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें 600 मीटर रन एंड वॉक, 50 मीटर डेश, सिट एंड रीच, फ्लेमिंगो टेस्ट, सिटअप और पुशअप जैसे टेस्ट शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का संभाग स्तर पर स्किल टेस्ट किया जाएगा। खेल संचालक श्री पवन जैन ने आज टीटी नगर स्टेडियम में टैलेंट सर्च अभियान के अंतर्गत किए जा रहे हैं शारीरिक क्षमता परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारी और खेल प्रशिक्षकों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
जिला खेल अधिकारी भोपाल श्री जोस चाको ने बताया कि टीटी नगर स्टेडियम में आज तीसरे दिन भोपाल जिले के 280 खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट किया गया। टैलेंट सर्च अभियान के अंतर्गत पहले दिन 108 और दूसरे दिन 104 तीसरे दिन 280, चौथे दिन 287 खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट किया गया। उन्होंने बताया कि 3 सितंबर का दिन भी खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता परीक्षण के लिए सुरक्षित रखा गया है ताकि शेष बचे खिलाड़ियों का टेस्ट किया जा सके।

Related posts

राधारमण-आरजीपीवी नोडल क्रिकेट राधारमण और एलएनसीटी ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

Pradesh Samwad Team

राष्ट्रिय क्रास कंट्री दौड़ के लिए मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ ने की टीम की घोषणा

Pradesh Samwad Team

देश को मिला मध्य प्रदेश में दूसरा प्राकृतित केनो सलालम ट्रेक नर्मदा नदी रेहटी जिला सिहोर नहलई घाट, में पहली बार आयोजित नेचरल वाइट वाटर केनो सलालम राष्ट्रीय प्रतियोगिता संम्पन्न प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी ओवर आॅल विनर व मध्य प्रदेश की टीम ओवर आॅल रनर रही

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment