Pradesh Samwad
देश विदेश

जिंदा उइगरों के अंग बेचकर अरबों डॉलर कमा रहा चीन !


उइगरों पर चीन के अत्याचारों से पूरी दुनिया वाकिफ है। चीन की उइगरों के प्रति क्रूरता एक और दिल दहलाने वाला सच सामने आया है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन सरकार शिनजियांग में मानवीय अंगों की कालाबाजारी कर के अरबों डालर कमा रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन में 15 लाख उइगरों को जेल में रखा गया है जहां उनके अंग निकाले जा रहे हैं। साथ ही उनकी नसबंदी भी की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जिन्दा लोगों के लीवर निकाल कर चीन अरबों की कमाई कर रहा है।
दावा किया गया कि चीन ने मानव अंगों की कालाबाजी कर के कम से कम 1 अरब डॉलर कमाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार किसी इंसान के स्वस्थ्य अंग को 1.60 लाख डॉलर तक बेचा जाता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने कहा कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि जातीय, भाषाई या धार्मिक अल्पसंख्यकों के बंदियों को उनकी सहमति के बिना उनका ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड या एक्सरे किया जा राह है। जबकि अन्य कैदियों के साथ ऐसा नहीं किया जाता।
उइगर कैदियों की जांच के बाद उनके अंगों के बारे में एक डाटाबेस में दर्ज किया जाता है जहां कथित तौर पर इनकी कालाबाजारी होती है।हेराल्ड सन की एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 से साल 2019 के बीच करीब 80,000 उइगर मुस्लिमों की तस्करी की गई और उन्हें विभिन्न जगहों पर स्थित कारखानों में ले जाया गया। इनके घरों से दूर इन्हें रखा जाता है जहां इन पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। इन्हें अलग रखा जाता है और किसी भी धार्मिक कार्य में हिस्सा नहीं लेने लिया जाता है।

Related posts

भारतीय सबमरीन के झूठ पर पाकिस्‍तान के जहरीले बोल- बताया क्षेत्र में शांति का ‘दुश्‍मन’

Pradesh Samwad Team

इमरान ने पार्टी सांसदों से कहा- अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग से रहें दूर

Pradesh Samwad Team

लीबिया में जिस खूंखार तानाशाह को भीड़ ने मार डाला, अब उसका बेटा लड़ रहा राष्ट्रपति चुनाव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment