Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

जब पैसे नहीं थे तो लॉक क्यों लगाया कलेक्टर… रुपये न मिलने पर SDM के घर चोर की चिट्ठी

एमपी के देवास (Dewas Latest News Update) जिले में अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने एसडीएम के घर में चोरी की है। मगर चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा है। इसके बाद चोर ने एसडीएम के घर में एक चिट्ठी छोड़ी है, जिसमें चोर ने लिखा है कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक क्यों लगाया कलेक्टर। सोशल मीडिया पर यह चिट्ठी अब वायरल है।
बीती रात कुछ चोरों ने सिविल लाइंस स्थित डिप्टी कलेक्टर के सुने घर को अपना निशाना बनाया है। घर में चोरों को चुराने लायक कुछ भी नहीं मिला तो बदमाश चोर डिप्टी कलेक्टर के नाम एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गए। उसमें लिखा कि जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर।
दरअसल, यह चोर खातेगांव SDM (डिप्टी कलेक्टर) त्रिलोचन गौड़ के सिविल लाइन स्थित शासकीय घर पर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। गौड़ वर्तमान में देवास की खतेगांव तहसील के एसडीएम हैं और करीब 15 दिन से अपने देवास स्थित घर नहीं आए थे। जब कल रात वह आए तो देखा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है और कुछ नगदी और चांदी के जेवरात गायब हैं। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
जांच के दौरान घर में चोरों की लिखी एक चिट्ठी मिली है। इन बदमाश चोरों का हौंसला देखकर आप समझ ही सकते हैं कि किस तरह यह एक अधिकारी को चिठ्ठी लिखकर नसीहत दे रहे हैं। हालांकि मामले में अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

Jeux mobiles ultra‑performants : comment les casinos en ligne maximisent les jackpots tout en préservant la batterie

Guide complet : comment vérifier la certification RNG des casinos modernes et garantir la sécurité de vos paiements

Desktop vs Mobile : quel support maximise vos bonus de casino ?

Leave a Comment