29.7 C
Madhya Pradesh
October 13, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग : बालाघाट जिले से सक्षम ने हैट्रिक सहित 04 विकेट लिए

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग ‘U’ ,23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता- 2022-23 में जे डी सी‌ ए सचिव धर्मेश पटेल द्वारा जारी विज्ञप्ति में पूल ‘बी’ में खेल जा रहे मंडला विरुद्ध बालाघाट जिले का मैच वर्षो बाधित होने के कारण मैच भोजनावकाश के बाद खेला गया जिसमें टास जीतकर मंडला जिले ने गेंदबाजी करते हुए बालाघाट जिले को पहली पारी में 31ओवरो में 99 रनों पर आल आउट किया, बालाघाट जिले से कुलदीप पटेल ने 30 तथा हर्षित तिवारी ने 21व पंकज राज 19 रन , मंडला जिले से संस्कार दुबे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 06 विकेट तथा हर्ष बघेल व सोरब दानिया ने ‌2-2 विकेट लिए। पहले दिन का खेल खत्म होने पर मंडला जिले ने अपनी पहली पारी में 05 विकेट गंवा कर 90 रन बनाए तथा पहली पारी में बढ़त से 10 रन पीछे है। संस्कार दुबे 35* तथा सोलह दानिया 27* रन खेल रहे हैं। बालाघाट जिले से सक्षम ने हैट्रिक सहित 04 विकेट लिए, 01 विकेट रोहित को मिला। दूसरे दिन का खेल प्रातः 09:30 बजे से नीमखेड़ा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

12वीं हॉकी इंडिया सीनियर वुमन नेशनल चैंपियनशिप 2022
मध्य प्रदेश हॉकी टीम ने दर्ज की पहली जीत बिहार को 4-0 से हराया

Pradesh Samwad Team

गेंद ने उड़ा दिए डंडे, आउट होने के बाद नहीं हुआ यकीन, जो रूट रह गए देखते

Pradesh Samwad Team

डीडीसीए अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट : ध्रुव चौहान के हरफनमौला खेल से एन के खन्ना क्रिकेट क्लब ने सिटी जिमखाना को 17 रन से हराकर डीडीसीए अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज की

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment