25 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
Pradesh Samwad
खेल

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला बालक वर्ग 22 दो दिवसीय प्रतियोगिता

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला बालक वर्ग 22 दो दिवसीय प्रतियोगिता में खेले जा रहे जबलपुर ए और जबलपुर बी के मैच में जबलपुर ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 81 ओवरों में 9 विकेट 423 रन बनाए , जिसमे 5 वे विकेट के लिए निखिल सिंह और आराध्य यादव के बीच 277 रनों की साझेदारी हुई। जिसमे कप्तान निखिल सिंह ने 175 गेंदों पर 169 रन व आराध्य यादव ने 150 गेंदों में 120 रन बनाए , जयंत अवस्थी ने 36 रन और आयुष चौदरी ने 29 रन बनाए। जबलपुर बी की ओर से आदित्य मिश्रा ने 5 विकेट, अजय मिश्रा ने 3 विकेट व यश जावलकर ने 1 विकेट लिए। पहले दिन की समाप्ति पर जबलपुर बी 7 ओवरों में 1 विकेट पर 14 एनो पर खेल रही है।

वही दूसरे ग्राउंड में नरसिंगपुर और कटनी के मैच में कटनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 55 ओवरों में 10 विकेट पर 147 रन बनाए। जिसमे श्रीनिवास गट्टानी ने 45 रन, पुष्पेंद्र ने 17 और राहुल विश्वकर्मा ने 13 रन बनाए। नरसिंगपुर की ओर से साहिल खान 3 विकेट, प्रखर यादव और गौरव शर्मा ने 2-2 विकेट व प्रियांश और रजत ने 1-1 विकेट लिए।
नरसिंगपुर ने अपनी पहली पारी में दिन समाप्ति पर 33 ओवरों में 6 विकेट 72 रन बना कर खेल रही है। जिसमे पंकज पटेल ने 27 रन बनाए। नाबाद बल्लेबाज प्रियांश राजपूत और साहिल खान है।
मैच के अंपायर पवन सिंधिया, नितिन पांडेय, विष्णु पटेल और शिवम ठाकुर व स्कोरर सचिन गोस्वामी और प्रखर जैन रहे।
कल प्रातः 9:30 बजे मैच का दूसरा दिन प्रारम्भ होगा।

Related posts

32वीं राष्ट्रीय केनो स्पिं्रट सव जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता में ओवर ऑल मध्य प्रदेश 61 अंक लेकर विनर, मणीपुर 60 अंक लेकर रनर अप ट्राफी पर कब्जा जमाया
सवजूनियर बालिका वर्ग में मध्य प्रदेश टीम 40 अंक लेकर विनर मणीपुर 36 अंक लेकर रनर रही।
सवजूनियर बालक वर्ग में उडीसा टीम 44 अंक लेकर विनर मणीपुर 25 अंक लेकर रनर रही।

Pradesh Samwad Team

French Open 2022: कैरोलिन-क्रिस्टिना ने दूसरी बार जीता फ्रेंच ओपन का खिताब

Pradesh Samwad Team

नेशनल गेम 2022 गुजरात : 20 स्वर्ण 25 रजत और 21 कांस्य पदक सहित 66 पदकों के साथ 7वें स्थान के साथ मध्य प्रदेश का 36 वें राष्ट्रीय खेलों का सफर समाप्त
} 35वें नेशनल गेम्स के अपने ही प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाया मध्य प्रदेश
} 35वें नेशनल गेम मैं 91 पदकों के साथ छठवें स्थान पर था एमपी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment