Pradesh Samwad
खेल

जडेजा का डबल धमाल, कपिल देव और इमरान खान के क्लब में मिली एंट्री

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट मैच (IND v ENG 1st Test) के तीसरे दिन अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। जडेजा ने पहली पारी में 56 रन बनाए। इसके साथ ही बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 2000 रन और 200 विकेट भी पूरे कर लिए।
जडेजा टेस्ट में 2000 रन और 200 विकेट झटकने वाले भारत के 5वें जबकि ओवरऑल 21वें खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev), रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin), अनिल कुंबले (Anil Kumble) और हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
जडेजा ने यह उपलब्धि 53वें टेस्ट में हासिल किया : जडेजा ने बाउंड्री के जरिए यह उपलब्धि हासिल की। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने ये कारनामा अपने 53वें टेस्ट में किया है। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर इयान बॉथम (42 टेस्ट), दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव (50 टेस्ट) , पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान (Imran Khan 50 टेस्ट) और आर अश्विन ने 51 टेस्ट में यह रेकॉर्ड कायम किया था।
जडेजा के अर्धशतक के दम पर भारत ने 95 रन की बढ़त बनाई : जडेजा ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 8 चौके और एक छक्का लगाया। भारत को पहली पारी में 95 रन की बढ़त हासिल हुई। इस बढ़त में जडेजा और ओपनर केएल राहुल का अहम योगदान रहा।
इंग्लैंड अब भी 70 रन पीछे : इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बारिश की वजह से दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं और वह अभी 70 रन पीछे है। डॉमिनिक सिब्ले 33 गेंदों पर दो चौके की मदद से नाबाद 9 रन और रोरी बर्न्स 38 गेंदों पर दो चौके की मदद से 11 रन बनाए हैं। भारतीय गेंदबाजों को फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। इंग्लैंड की पहली पारी 183 रनों पर सिमटी थी।

Related posts

8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता : अमित साहू 40 वर्ष वर्ग में विजेता बने, गरिमा सप्रे, अन्विका फाइनल में पहुॅची

Pradesh Samwad Team

प्रथम स्व.सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : एन सी सी सी और रेलवे युथ की शानदार जीत
अंकुर अकादमी अकादमी प्लेऑफ में

Pradesh Samwad Team

श्रीधरन शरत बने भारत की जूनियर क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर चयन समिति में मध्यप्रदेश के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ हरविंदर सिह सोढ़ी भी बने चयनकर्ता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment