Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

केसीआर दुमदार मुख्यमंत्री’- तेलंगाना के सीएम पर बरसे शिवराज


तेलंगाना बीजेपी के विशेष कार्यक्रम में शमिल होने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को हैदराबाद पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर जोरदार हमले (Shivraj Attacks KCR) किए। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनेगी।

शिवराज ने कहा कि मैं समझता था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर (Telangana CM KCR) दमदार आदमी हैं, लेकिन वे तो दुमदार निकले। इतना डरा हुआ मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा। वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर अत्याचार करते हैं और लोकतांत्रिक रूप से अपनी बात रखने को भी अपराध समझते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाते हैं और हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल भेजते है। बीजेपी के बढ़ते समर्थन से वे डर और कायरता भरे कदम उठाते हैं।

Related posts

Sinfonie da tavolo verde – Come le colonne sonore potenziano i tornei nei live‑casino più avanzati

Natale in modalità anonima: come Paysafecard sta rivoluzionando i jackpot dei casinò online

Strategia di Acquisizione nei Casinò Online: Come le Partnership Intelligenti e le Promozioni Mirate Stabiliscono Nuovi Standard di Crescita

Leave a Comment