24.2 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
Pradesh Samwad
मनोरंजन

केली कुओको ने जिंदगीभर शादी नहीं करने की खाई कसम


हॉलीवुड स्टार कैली कुओको ने जिंदगी भर शादी नहीं करने की कसम खाई। उन्होंने कहा है कि पिछले साल दूसरे पति कार्ल कुक से अलग होने के बाद वह फिर कभी शादी नहीं करेंगी। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बिग बैंग थ्योरी’ की एक्ट्रेस पिछले साल सितंबर में शादी के तीन साल बाद अपने पति कार्ल कुक से अलग हो गई थीं।
ग्लैमर पत्रिका को दिए इंटरव्यू में केली कुओको ने कहा, उन्हें अब शादी करने में कोई दिलचस्पी नहीं है, इसलिए वो कभी भी शादी नहीं करेंगी।
कुओको ने कहा, मैं एक लंबे समय तक चलने वाला रिश्ते में रहना पसंद करूंगी, लेकिन मैं फिर कभी शादी नहीं करूंगी। बिल्कुल नहीं, आप सचमुच इसे कवर पर रख सकते हैं।
36 वर्षीय एक्ट्रेस ने कहा- मैं बेहतर बनना चाहती हूं। मुझे लगता है कि इससे उबरने में मुश्किल होगी। मैं इसके बारे में चिकित्सक से भी बात कर रही हूं। मैं सुपरवुमन नहीं हूं, मैं सामान्य महिला हूं
आपको बता दें कि केली कुओको की पहली शादी सिंतबर 2013 में टेनिस खिलाड़ी रयान स्वीटिंग के साथ हुई थी। लेकिन ये शादी 21 महीने के बाद टूट गई। उनकी दूसरी शादी 2018 में कार्ल कुक से हुई। दोनों पिछले साल अलग हो गए।

Related posts

जेल में कैदी नंबर 956 हैं आर्यन खान, पिता शाहरुख ने मनी ऑर्डर से भेजे 4500 रुपये

Pradesh Samwad Team

‘पैरानॉर्मल एक्टिविटी’ के निर्माता एकता कपूर के साथ करेंगे काम

Pradesh Samwad Team

मेगन फॉक्स ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, घुटने पर बैठ मशीन गन ने लेडी लव को पहनाई रिंग

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment